Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- मिशन “सिक्योर सिटी”: 40 हाई-टेक कैमरों की निगरानी में सुकमा, अपराधियों पर कसी नकेल
- मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान: कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने खुद कराई जांच, ‘मावा सेहत-मावा बस्तर’ को दिया नया आयाम
- पुरानी रंजिश में घर में घुसकर खूनी हमला: 5 आरोपी गिरफ्तार, खौफ में था परिवार
- अजीबी एग्रो राइस मिल में भीषण अग्निकांड, करोड़ों की संपत्ति स्वाहा होने की आशंका
- सचिन तेंदुलकर के दंतेवाड़ा प्रवास की तैयारियां जोरों पर, खेल मैदान का करेंगे उद्घाटन
- टीपी नगर फाटक के पास मालगाड़ी से कटकर युवक की दर्दनाक मौत, आत्महत्या की आशंका
- छत्तीसगढ़ में ’24×7 सीएम हेल्पलाइन’: अब सीधे मुख्यमंत्री तक पहुंचेगी जनता की पुकार
- रायपुर में सियासी हलचल: महिला आरक्षण बिल पर राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन का केंद्र पर तीखा हमला
Author: Khabar World
नई दिल्ली। आईपीएल 2026 का 25वां लीग मैच बीते शुक्रवार (17 अप्रैल) कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए मुकाबले में गुजरात ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। यह सीजन में कोलकाता की लगातार 5वीं हार रही, जिसके बाद एक सवाल खड़ा होने लगा कि क्या कोलकाता सबसे पहले बाहर होने वाली टीम बनेगी? तो आइए जानते हैं कि मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में क्या बदलाव आया। क्या कोलकाता सबसे पहले होगी बाहर? तो आपको बता दें कि किसी भी टीम को प्लेऑफ में जगह हासिल करने के…
नई दिल्ली। रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ या ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में अपनी दौड़ जारी रखे हुए हैं। ये भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है और इस उपलब्धि को हासिल करने वाली पहली फिल्म बन चुकी है। वहीं अब ये पांचवें हफ्ते में है और इसे टक्कर देने के लिए अक्षय कुमार की लेटेस्ट हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ भी सिनेमाघरों में आ चुकी है। ऐसे में चलिए यहां जानते हैं ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के 30वें दिन यानी पांचवें शुक्रवार को कितना कलेक्शन किया है? ‘धुरंधर 2’ ने 30वें दिन…
नई दिल्ली। आजकल गर्मी, धूल और प्रदूषण के कारण त्वचा की चमक जल्दी फीकी पड़ने लगती है। ऐसे में सिर्फ बाहरी स्किनकेयर से ज्यादा असर नहीं दिखता, बल्कि अंदर से शरीर को पोषण देना जरूरी होता है। इसी वजह से सेब, चुकंदर और गाजर से बना नैचुरल जूस तेजी से पॉपुलर हो रहा है, जो त्वचा को अंदर से हेल्दी बनाकर नेचुरल ग्लो देने में मदद करता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, सेब, चुकंदर और गाजर का यह मिक्स जूस शरीर को जरूरी विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स देता है। यह त्वचा की कोशिकाओं को मजबूत बनाता है और डल स्किन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। जिले के अर्जुन्दा थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती से ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी ने पर सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवती को अपने झांसे में लेकर वीडियो कॉल के दौरान अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। बाद में उसने उस वीडियो को वायरल करने की धमकरी देकर नाबालिग से 20 हजार रुपए की मांग की। जानकारी मुताबिक, पूरा मामला अर्जुन्दा थाना इलाके का है। इंस्टाग्राम पर आरोपी और नाबालिग की दोस्ती हुई। धीरे-धीरे बात वीडियो कॉल तक पहुंच गई, लेकिन आरोपी की नियत बिगड़ी और उसने नाबालिग का अश्लील वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी अपने तेवर दिखा रहा है।दिनभर लोग गर्म हवाओं से परेशान हो रहे हैं। प्रदेश में शुक्रवार को अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। अगले दो दिन तक इसी तरह मौसम रहने की संभावना जताई है। हालांकि इस दौरान राहत के आसार कम हैं। मौसम विभाग ने बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में एक-दो पॉकेट में अगले 2 दिनों तक ग्रीष्म लहर चलने की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। सर्वाधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 44 डिग्री सेल्सियस, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। महिला आरक्षण बिल से जुड़ा संविधान (131वां) संशोधन बिल लोकसभा में पास नहीं हो पाई। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार और एनडीए पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि एनडीए महिला आरक्षण बिल के पक्ष में दो तिहाई बहुमत जुटाने में नाकाम रहा। ये महिला आरक्षण बिल नहीं है। यह बिल देश के चुनावी ढांचे को बदलने की कोशिश थी। बघेल ने कहा कि यदि सरकार वास्तव में महिला आरक्षण लागू करना चाहती है तो 2023 में लाए गए बिल को तुरंत लागू किया जाना चाहिए। महिला आरक्षण को परिसीमन और जनगणना…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पानी की तलाश में जंगल से भटककर गांव पहुंचे एक सांभर पर कुत्तों ने हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद घायल सांभर को ग्रामीणों ने बचाया, लेकिन बाद में उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। यह पूरा मामला रायगढ़ वन मंडल क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, सांभर गांव में पहुंचते ही कुत्तों के झुंड ने उसे दौड़ाकर घायल कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने पहले घायल सांभर को बचाया, लेकिन बाद में उसे मारकर उसका मांस आपस में बांट लिया। मामले की सूचना…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित CGMSC घोटाला मामले में बड़ी खबर सामने आई है। घोटाले से जुड़े आरोपी मोक्षित कॉर्पोरेशन के डायरेक्टर शशांक चोपड़ा और कमलकांत पाटनवार को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई है। बताया जा रहा है कि हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद दोनों आरोपियों ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था, जहां से उन्हें राहत मिली। ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो) की एफआईआर के तहत दोनों आरोपी रायपुर के सेंट्रल जेल में बंद थे। बता दें कि भूपेश बघेल के मुख्यमंत्रित्व काल में किस तरह से छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (CGMSC) ने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। महिला आरक्षण बिल से जुड़ा संविधान (131वां) संशोधन बिल लोकसभा में पास नहीं हो पाई। इस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि कांग्रेस और INDI गठबंधन का असली चेहरा एक बार फिर देश के सामने उजागर हो गया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा, ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ से जुड़े 31वें संविधान संशोधन विधेयक का विरोध केवल एक कानून का विरोध नहीं, यह देश की मातृशक्ति के अधिकार, सम्मान और नेतृत्व क्षमता को नकारने का प्रयास है। यह उस विश्वास और आशा पर आघात है, जो देश की करोड़ों बहनों ने अपने भविष्य को लेकर संजोई…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन, सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सक्ती जिले के डभरा तहसील अंतर्गत सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर लिमिटेड में हुए हादसे की जांच के आदेश जारी किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि 14 अप्रैल 2026 को प्लांट की बॉयलर यूनिट-1 में स्टीम पाइप से जुड़े वाटर सप्लाई पाइप के ज्वाइंट में तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटना घटित हुई। इस दुर्घटना में कई श्रमिकों की मृत्यु एवं बहुत से श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए राज्य शासन द्वारा आयुक्त, बिलासपुर संभाग को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच के लिए…

