खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पानी की तलाश में जंगल से भटककर गांव पहुंचे एक सांभर पर कुत्तों ने हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद घायल सांभर को ग्रामीणों ने बचाया, लेकिन बाद में उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। यह पूरा मामला रायगढ़ वन मंडल क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, सांभर गांव में पहुंचते ही कुत्तों के झुंड ने उसे दौड़ाकर घायल कर दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने पहले घायल सांभर को बचाया, लेकिन बाद में उसे मारकर उसका मांस आपस में बांट लिया। मामले की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को पकड़ा और उनके घरों में मांस के टुकड़े बरामद किए गए, जिसे जांच के लिए भेजा गया है। सभी पांचों आरोपियों को वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
एसडीओ रायगढ़ वन मंडल तनमय कौशिक ने बताया कि मुखबिर से हमें सूचना मिली थी कि 4 से 5 घरों में सांभर के मांस का उपयोग किया जा रहा है। सूचना मिलते ही कार्रवाई की गई। जांच में पांच घरों से सांभर के मांस के अवशेष मिले, जिनका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की है हठधर्मिता नारी सम्मान के साथ विश्वासघात- जिला महामंत्री पुष्पा सिन्हा
- पंडरी मॉल में ‘सुरक्षा’ ही ले उड़ी कार; वैलेट ड्राइवर Innova लेकर रफूचक्कर
- मुख्यमंत्री साय ने सुना पीएम मोदी का संबोधन: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को बताया महिला सशक्तिकरण का नया युग
- मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
- पत्रकार गोवर्धन सिन्हा के खिलाफ फर्जी शिकायत मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग
- देवखोल के जंगलों में अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 6 टन कोयला जब्त, सुरंगें ध्वस्त
- बर्थडे पार्टी में मासूम से दरिंदगी; 16 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह


