नई दिल्ली। रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ या ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में अपनी दौड़ जारी रखे हुए हैं। ये भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है और इस उपलब्धि को हासिल करने वाली पहली फिल्म बन चुकी है। वहीं अब ये पांचवें हफ्ते में है और इसे टक्कर देने के लिए अक्षय कुमार की लेटेस्ट हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ भी सिनेमाघरों में आ चुकी है। ऐसे में चलिए यहां जानते हैं ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के 30वें दिन यानी पांचवें शुक्रवार को कितना कलेक्शन किया है?
‘धुरंधर 2’ ने 30वें दिन कितनी की कमाई?
‘धुरंधर 2’ को सिनेमाघरों में तहलका मचाते हुए एक महीना पूरा हो गया है। इस बीच कितनी फिल्में आई और चली गईं लेकिन ‘धुरंधर 2’ को कोई भी बॉक्स ऑफिस से हिला नहीं पाया। इस दौरान इस फिल्म ने ने ताबड़तोड़ कलेक्शन किया और तमाम बॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ते हुए सबसे बड़ी हिंदी फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। मोटी कमाई कर चुकी ये फिल्म पांचवें हफ्ते में दर्शकों को सिनेमाघरों में खीचंने में कामयाब हो रही है और ये अब भी करोड़ों में ही कमाई कर रही है।
दरअसल सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के 30वें दिन यानी 5वें फ्राइडे को 2.70 करोड़ का कलेक्शन किया है।
इसी के साथ ‘धुरंधर 2’ की 30 दिनों की भारत में कुल नेट कमाई 1105.82 करोड़ रुपये हो गई है।
‘भूत बंगला’ के आने से ‘धुरंधर 2’ की कमाई पर पड़ा असर?
‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस को खूब लूटा है। हालांकि रिलीज के 30वें दिन इसने अब तक का सबसे कम कलेक्शन किया। इसकी वजह अक्षय कुमार की नई रिलीज ‘भूत बंगला’ है, जिसके आने से ‘धुरंधर 2’ की कमाई घटी है। दरअसल भूत बंगला की वजह से अब ‘धुरंधर 2’ की स्क्रीन संख्या कम हो गई है। साथ ही इसे ज्यादातर दर्शक देख चुके हैं ऐसे में ऑडियंस अब नई फिल्म की तरफ इंटरेस्ट दिखा रही है। हालांकि अब देखने वाली बात होगी कि वीकेंड पर रणवीर सिंह की फिल्म नई रिलीज के आगे कितनी कमाई कर पाती है।
Trending
- मुख्यमंत्री साय ने सुना पीएम मोदी का संबोधन: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को बताया महिला सशक्तिकरण का नया युग
- मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
- पत्रकार गोवर्धन सिन्हा के खिलाफ फर्जी शिकायत मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग
- देवखोल के जंगलों में अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 6 टन कोयला जब्त, सुरंगें ध्वस्त
- बर्थडे पार्टी में मासूम से दरिंदगी; 16 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह
- महासमुंद पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत ₹4.56 करोड़ का गांजा जब्त
- अवैध शराब पर रेड के दौरान आबकारी टीम पर हमला, आरक्षक घायल; वर्दी फाड़ी


