खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। जिले के अर्जुन्दा थाना क्षेत्र में नाबालिग युवती से ब्लैकमेलिंग का गंभीर मामला सामने आया है। आरोपी ने पर सोशल मीडिया पर दोस्ती कर युवती को अपने झांसे में लेकर वीडियो कॉल के दौरान अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। बाद में उसने उस वीडियो को वायरल करने की धमकरी देकर नाबालिग से 20 हजार रुपए की मांग की।
जानकारी मुताबिक, पूरा मामला अर्जुन्दा थाना इलाके का है। इंस्टाग्राम पर आरोपी और नाबालिग की दोस्ती हुई। धीरे-धीरे बात वीडियो कॉल तक पहुंच गई, लेकिन आरोपी की नियत बिगड़ी और उसने नाबालिग का अश्लील वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद उसने नाबालिग को वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 20 हजार रुपए के लिए ब्लैकमेल करने लगा।
घटना से घबराई युवती ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस आरोपी की पहचान और लोकेशन ट्रेस करने में जुटी हुई है।
Trending
- मुख्यमंत्री साय ने सुना पीएम मोदी का संबोधन: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को बताया महिला सशक्तिकरण का नया युग
- मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
- पत्रकार गोवर्धन सिन्हा के खिलाफ फर्जी शिकायत मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग
- देवखोल के जंगलों में अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 6 टन कोयला जब्त, सुरंगें ध्वस्त
- बर्थडे पार्टी में मासूम से दरिंदगी; 16 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह
- महासमुंद पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत ₹4.56 करोड़ का गांजा जब्त
- अवैध शराब पर रेड के दौरान आबकारी टीम पर हमला, आरक्षक घायल; वर्दी फाड़ी


