खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। महिला आरक्षण बिल से जुड़ा संविधान (131वां) संशोधन बिल लोकसभा में पास नहीं हो पाई। इस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि कांग्रेस और INDI गठबंधन का असली चेहरा एक बार फिर देश के सामने उजागर हो गया है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा, ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ से जुड़े 31वें संविधान संशोधन विधेयक का विरोध केवल एक कानून का विरोध नहीं, यह देश की मातृशक्ति के अधिकार, सम्मान और नेतृत्व क्षमता को नकारने का प्रयास है। यह उस विश्वास और आशा पर आघात है, जो देश की करोड़ों बहनों ने अपने भविष्य को लेकर संजोई है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नारी शक्ति को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित कर उन्हें समान अवसर और सशक्त पहचान देने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। इसके बावजूद कांग्रेस और INDI गठबंधन का यह रुख उनकी संकीर्ण सोच और दोहरे मापदंड को स्पष्ट करता है। देश की माताएं-बहनें सब देख रही हैं और समझ रही हैं, समय आने पर इसका जवाब भी देंगी। नारी सशक्तीकरण की यह यात्रा रुकने वाली नहीं है। हर महिला को उनका अधिकार और सम्मान दिलाकर ही यह संकल्प पूर्ण होगा।
Trending
- किसान तुहर टोकन ऐप बना किसानों के लिए वरदान, घर बैठे टोकन लेकर दिनेश कुमार राय ने बेचा 80 क्विंटल धान
- गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के बहरी झोरकी में कथित अवैध धर्मांतरण को लेकर हड़कंप, विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन
- बालोद में गांजा तस्करी पर अब तक की सबसे बड़ी चोट: खप्परवाड़ा से एक क्विंटल से अधिक गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
- जामगांव ग्राम पंचायत में एक ही बिल से बार-बार भुगतान का आरोप: लाखों की कथित अनियमितता पर जांच की मांग, सचिव की भूमिका कटघरे में
- रविवार को बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का जलवा: ‘रामायण’ 950 करोड़ के करीब, धनुष की ‘ओम’ ने पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा
- बढ़ती ठंड में बच्चों को बीमार होने से कैसे बचाएं? ये टिप्स आएंगे काम
- बस्तर फाइटर के 79 आरक्षक पदों पर भर्ती शुरू, 5वीं और 10वीं पास युवाओं को मौका; 12 दिसंबर तक करें आवेदन
- दो दिवसीय प्रवास पर रायपुर पहुंचे भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी, युवाओं के वर्गीकरण को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना


