नई दिल्ली। आईपीएल 2026 का 25वां लीग मैच बीते शुक्रवार (17 अप्रैल) कोलकाता नाइट राइडर्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए मुकाबले में गुजरात ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। यह सीजन में कोलकाता की लगातार 5वीं हार रही, जिसके बाद एक सवाल खड़ा होने लगा कि क्या कोलकाता सबसे पहले बाहर होने वाली टीम बनेगी? तो आइए जानते हैं कि मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में क्या बदलाव आया।
क्या कोलकाता सबसे पहले होगी बाहर?
तो आपको बता दें कि किसी भी टीम को प्लेऑफ में जगह हासिल करने के लिए कम से कम 14 में से 8 लीग मैच जीतने होते हैं। 8 जीत के साथ 16 पॉइंट्स हासिल कर टीम का टॉप-4 में पहुंचना काफी हद तक तय हो जाता है। केकेआर के अब तक 6 लीग मुकाबले हो चुके हैं, जिसमें उन्होंने 5 में हार का सामना किया। बाकी एक बारिश के कारण बेनतीजा रहा, जिससे 1 पॉइंट मिला। 6 मैचों के बाद टीम के पास सिर्फ 1 ही पॉइंट है।
टीम को अब 8 लीग मैच और खेलने हैं। यहां से टीम को प्लेऑफ में जगह हासिल करने के लिए लगभग सभी मैच जीतने होंगे। एक हार टीम को प्लेऑफ की रेस से बाहर कर सकती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि शुरुआत के लगातार पांच मैच हारने वाली टीम बाकी के 8 मैचों में कैसा प्रदर्शन करती है।
जीत के साथ टॉप-4 में पहुंची गुजरात
कोलकाता के खिलाफ जीत के बाद गुजरात की टीम टेबल में चौथे पायदान पर पहुंच गई है। यह सीजन में गुजरात की तीसरी जीत रही, जिसके साथ टीम के पास 6 पॉइंट्स और +0.018 का नेट रनरेट हो गया है। इस मैच से पहले टीम टेबल में छठे पायदान पर थी।
टेबल की टॉप-4 टीमें
बात करें टेबल की टॉप-4 टीमों की, तो पंजाब किंग्स 9 पॉइंट्स और +1.067 के नेट रनरेट के साथ पहले पायदान पर है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 8 पॉइंट्स और +1.503 के नेट रनरेट के साथ दूसरे नंबर पर है। राजस्थान रॉयल्स 8 पॉइंट्स और +0.889 के नेट रनरेट के साथ तीसरे स्थान पर है। फिर गुजरात चौथे नंबर पर मौजूद है।
Trending
- मुख्यमंत्री साय ने सुना पीएम मोदी का संबोधन: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को बताया महिला सशक्तिकरण का नया युग
- मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
- पत्रकार गोवर्धन सिन्हा के खिलाफ फर्जी शिकायत मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग
- देवखोल के जंगलों में अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 6 टन कोयला जब्त, सुरंगें ध्वस्त
- बर्थडे पार्टी में मासूम से दरिंदगी; 16 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह
- महासमुंद पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत ₹4.56 करोड़ का गांजा जब्त
- अवैध शराब पर रेड के दौरान आबकारी टीम पर हमला, आरक्षक घायल; वर्दी फाड़ी


