Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज -प्रिया पाठक, रायपुर। राजधानी रायपुर आज एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आयोजन का साक्षी बनने जा रही है। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर के आगमन को लेकर राजधानी में खासा उत्साह देखा जा रहा है। वे आज रायपुर स्थित इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मिली जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे और उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करेंगे। यह कार्यक्रम संस्थान के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, जहां देश के शीर्ष प्रबंधन संस्थानों में से एक IIM रायपुर…

Read More

4 अप्रैल 2026: 4 अप्रैल 2026 को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि और शनिवार है। शनिवार के दिन व्रत रखना, काले तिल और सरसों के तेल का दान करना, गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता करना, तथा पीपल के वृक्ष की पूजा करना अत्यंत लाभकारी माना जाता है। शनि देव की कृपा से जीवन के कष्ट कम होने लगते हैं। आज का दिन क्यों खास आज शनिवार शनि देव की पूजा के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बना है। सर्वार्थ सिद्धि योग में किए गए धार्मिक या मांगलिक कार्य सिद्ध होते हैं। इसके साथ शनिवार होने से…

Read More

नई दिल्ली। पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया है। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए इस मैच मीइन CSK की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में पंजाब ने 19वें ओवर में टारगेट को हासिल करके अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की। पंजाब के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने 50 रनों की मैच विजेता पारी खेली। टॉस हारने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था। आयुष म्हात्रे ने 73 रन बनाए, वहीं सरफराज खान ने तूफानी अंदाज में 32 रनों की कैमियो…

Read More

नई दिल्ली। रणवीर सिंह ने ‘धुरंधर’ फ्रैंचाइज़ी के साथ बड़े पर्दे पर धमाका किया है। पहले धुरंधर और अब ‘धुरंधर 2’ के साथ एक्टर कई ऐतिहासिक मील के पत्थरों को पार कर चुके हैं। वहीं अब रणवीर सिंह इंडियन बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के लिए 1000 करोड़ क्लब की शुरुआत करने वाले पहले एक्टर का रिकॉर्ड अपने नाम करने जा रहे हैं। हालाँकि, ‘धुरंधर 2’ की इतनी शानदार सफलता के बावजूद, रणवीर सिंह शाहरुख खान के 2023 के रिकॉर्ड को ध्वस्त नहीं कर पाएंगे। रणवीर सिंह करने जा रहे बॉलीवुड में 1000 करोड़ क्लब की शुरुआत कोईमोई के आंकड़ों के…

Read More

नई दिल्ली। गर्मियों के मौसम में कई सारे मौसमी फल मार्केट में आने लगते हैं। जामुन इनमें से ही एक है।ये स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों ही जामुन को गर्मियों का एक बेहतरीन सुपरफूड मानते हैं। आयुर्वेद में जामुन को खासतौर पर डायबिटीज और पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए उपयोगी बताया गया है। इसके फल ही नहीं, बल्कि पत्तियां भी औषधि बनाने में काम आती हैं। यहां तक कि जामुन की टहनी से दातून करने से मुंह से जुड़ी कई समस्याएं दूर होती हैं और…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में एक-दो जगह पर अंधड़, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की गई है। रायपुर में आकाश आंशिक मेघमय रहने और मेघगर्जन के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर गरज के साथ तेज हवाएं चलने और बिजली गिरने की संभावना है। शनिवार को ओलावृष्टि हो सकती है।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर एक महिला की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर उसे वायरल करने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साइबर अपराध के इस मामले में पीड़िता ने उतई थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर कार्रवाई की गई। पीड़िता की शिकायत के अनुसार आरोपी राधेलाल माहरा इंस्टाग्राम पर एक फर्जी आईडी से उसे फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजता था। पीड़िता के स्वीकार करने के बाद आरोपी ने उससे बातचीत शुरू की। आरोपी ने बाद में व्हाट्सएप पर पीड़िता से संपर्क किया और उसे अश्लील तस्वीरें भेजकर ब्लैकमेल करना शुरू कर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। वन विभाग की टीम ने अंतरराज्यीय वन्यजीव तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तेंदुए की 2 खाल बरामद की गई है। जानकारी के अनुसार, वन मंत्री के निर्देश एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में वन अपराधों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो मध्य क्षेत्र भोपाल, राज्य उड़नदस्ता रायपुर और वनमंडल बलरामपुर की संयुक्त टीम ने 2 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर यह कार्रवाई की। टीम ने थाना बसंतपुर क्षेत्र के ग्राम जमई मोड़ के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज -प्रिया पाठक, रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा खनिज क्षेत्र में पारदर्शिता, तकनीकी नवाचार और सुदृढ़ प्रबंधन को प्राथमिकता देते हुए उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की गई है। खनिज विभाग के सचिव पी दयानंद ने बताया कि छत्तीसगढ़ ने वित्तीय वर्ष 2025–26 में ₹16,625 करोड़ का खनिज राजस्व अर्जित कर लक्ष्य का 98 प्रतिशत प्राप्त किया है, जो सुशासन, प्रभावी नीति क्रियान्वयन और मजबूत निगरानी व्यवस्था का प्रत्यक्ष परिणाम है।यह उपलब्धि न केवल प्रभावी प्रशासनिक रणनीति का परिणाम है, बल्कि राज्य की खनिज आधारित अर्थव्यवस्था की मजबूती को भी दर्शाती है। इस वर्ष खनिज…

Read More

भाजपा सरकार पहले गांवों में स्कूल, अस्पताल खोले और युवाओं को रोजगार दे- मांडवी खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। बीजापुर जिले के विधायक विक्रम मंडावी ने ग्राम पंचायत संगमपल्ली में सरकारी अंग्रेजी शराब दुकान खोले जाने के विरोध में ग्रामीणों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की है। बैठक में ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि छोटे-छोटे गांवों में अंग्रेजी शराब दुकान खोलने से क्षेत्र के आदिवासी युवा नशे की गिरफ्त में फंस जाएंगे। इससे पहले से ही गरीब आदिवासी परिवार और अधिक आर्थिक व सामाजिक रूप से पिछड़ जाएंगे। ग्रामीणों ने मांग की कि ग्राम संगमपल्ली में अंग्रेजी शराब दुकान…

Read More