खबर वर्ल्ड न्यूज -प्रिया पाठक, रायपुर। राजधानी रायपुर आज एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय आयोजन का साक्षी बनने जा रही है। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर के आगमन को लेकर राजधानी में खासा उत्साह देखा जा रहा है। वे आज रायपुर स्थित इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
मिली जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्री दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे और उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित करेंगे। यह कार्यक्रम संस्थान के लिए बेहद अहम माना जा रहा है, जहां देश के शीर्ष प्रबंधन संस्थानों में से एक IIM रायपुर के छात्र-छात्राएं अपनी शैक्षणिक उपलब्धियों का जश्न मनाएंगे।
बताया जा रहा है कि, कार्यक्रम में शामिल होने के बाद एस. जयशंकर आज ही रायपुर से वापसी करेंगे। उनका लौटने का कार्यक्रम दोपहर 2 बजे की फ्लाइट से निर्धारित है। विदेश मंत्री के इस संक्षिप्त लेकिन महत्वपूर्ण दौरे को लेकर प्रशासन और संस्थान स्तर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
Trending
- कोरबा में रूह कंपा देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की नृशंस हत्या, कटा सिर लेकर गांव में मचाया तांडव
- रायपुरवासी ध्यान दें! इन 19 मार्गों में भारी वाहनों के आवागमन पर लगी रोक, जानिए कहीं आपका इलाका तो नहीं?
- पीएम आवास योजना में फर्जीवाड़ा रोकने को प्रशासन सख्त, अपात्रों और लापरवाही बरतने वालों से होगी पाई-पाई की वसूली
- सिम्स बिलासपुर में जीवनदान: 5 साल के मासूम के गले में फंसा था ₹5 का सिक्का, एंडोस्कोपिक तकनीक से डॉक्टरों ने किया कमाल
- बीजापुर में सड़क हादसों पर सख्ती: एसपी जितेन्द्र यादव के निर्देश पर संयुक्त निरीक्षण, यातायात टीम ने दिए जरूरी सुझाव
- चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
- ACB की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार


