नई दिल्ली। पंजाब किंग्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया है। चेपॉक स्टेडियम में खेले गए इस मैच मीइन CSK की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 209 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में पंजाब ने 19वें ओवर में टारगेट को हासिल करके अपनी लगातार दूसरी जीत दर्ज की। पंजाब के लिए कप्तान श्रेयस अय्यर ने 50 रनों की मैच विजेता पारी खेली।
टॉस हारने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था। आयुष म्हात्रे ने 73 रन बनाए, वहीं सरफराज खान ने तूफानी अंदाज में 32 रनों की कैमियो पारी खेल समा बांधा। वहीं शिवम दुबे 45 रन बनाकर नाबाद लौटे। उनकी बदौलत चेन्नई की टीम 209 रनों का स्कोर खड़ा कर पाई।
प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने पंजाब किंग्स को तेज और शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने मिलकर 4.2 ओवरों में ही 61 रन बना डाले थे। प्रियांश ने 11 गेंद में 39 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, वहीं प्रभसिमरन सधे हुए अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे और 43 रन बना चुके थे, लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए।
इसी बीच कूपर कॉनोली ने आकर 22 गेंद मीइन 36 रन बनाकर स्कोरबोर्ड को तेजी से आगे बढ़ाने का काम किया। मगर सबसे बड़ा अंतर कप्तान श्रेयस अय्यर ने पैदा किया। अंतिम 10 ओवरों में पंजाब को जीत के लिए 107 रन बनाने थे, लेकिन यहां से कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉप गीयर लगाते हुए ताबड़तोड़ अंदाज मीइन शॉट्स लगाए। उन्होंने 29 गेंद में 50 रनों की पारी खेलते हुए 4 चौके और 3 छक्के लगाए।
एमएस धोनी राजस्थान के बाद पंजाब के खिलाफ मैच में भी नहीं खेले, क्योंकि वे चोटिल हैं। बिना धोनी, यह चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार दूसरी हार है। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने CSK को 8 विकेट से रौंद डाला था। अब पंजाब ने चेन्नई को 5 विकेट से हराया है। चेन्नई अभी पॉइंट्स टेबल में सबसे निचले पायदान पर है।
Trending
- बेमेतरा में लघु धान्य फसलों की नई शुरुआत: पहली बार MSP पर बिकेगा कोदो, कुटकी और रागी; 30 दिसंबर तक पंजीयन का मौका
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के अंतर्गत 24वीं राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का भव्य शुभारंभ
- अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में उतरने वाले छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को तीन लाख रुपए तक की सहायता
- देवेंद्र यादव की राष्ट्रीय सचिव पद से विदाई, मनीष बंछोर की तीखी पोस्ट से सियासी पारा हाई
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएगी राज्य सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक
- छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती
- नर्सिंग की रिक्त सीटों के लिए दूसरे और तीसरे चरण की संयुक्त काउंसिलिंग


