Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- नक्सल मुक्त कोंडागांव: अब ‘कैमफ्लाज’ के बजाय ‘खाकी’ में दिखेगी पुलिस, शांति की नई शुरुआत
- केशकाल पुलिस को बड़ी सफलता: पेट्रोल पंप से नकदी और मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर जगदलपुर से गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ का बरनवापारा अभयारण्य बना विलुप्ति के कगार पर पहुंचे काले हिरणों के पुनर्जीवन का मजबूत उदाहरण
- अवैध नशीली दवाइयों के 480 कैप्सूल के साथ 3 आराेपित गिरफ्तार
- साय सरकार की ‘कनेक्टिविटी क्रांति’: सिधमा के ग्रामीणों का बरसों का इंतजार खत्म, अब गाँव की दहलीज तक पहुँची बस
- बस्तर सांसद ने लेंड्रा बूथ में ग्रामीणों व कार्यकर्ताओं के साथ सुनी मन की बात
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की “मन की बात” हम सभी के लिये प्रेरणादायक- किरण देव
- विकास के दावों की खुली पोल; 9 महीने से टूटी चितापुर पुलिया बनी ग्रामीणों के लिए ‘डेथ ट्रैप’
Author: Khabar World
सावधान! मंत्रालय में पहचान का झांसा देकर लाखों की ठगी: दुर्ग से ‘महाठग’ गिरफ्तार, सक्ती का साथी फरार
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में पुसौर पुलिस द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर की गई बड़ी ठगी के मामले में योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए आरोपी विवेक उर्फ विवेक कुमार विश्वकर्मा उर्फ विवेक कुमार शर्मा निवासी वैशाली नगर, दुर्ग को कल गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया गया है। आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, इस मामले का एक और आरोपी सितेश पाणिग्राही निवासी गोपालपुर, चन्द्रपुर फरार है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा लगातार की जा रही है। जानकारी के अनुसार प्रकरण में पीड़ित कुंजबिहारी पटेल (32 वर्ष) निवासी ग्राम…
बस्तर में VIP रफ़्तार का कहर: पूर्व मंत्री के काफिले की फॉलो गाड़ी ने दो को कुचला, दोनों युवकों की मौत
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर में VIP मूवमेंट की जल्दबाजी ने दो घरों के चिराग बुझा दिए। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर हुआ ये हादसा सिर्फ एक्सीडेंट नहीं, बल्कि रफ्तार की लापरवाही की खौफनाक तस्वीर बनकर सामने आया है। बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री के काफिले की फॉलो गाड़ी रायपुर से जगदलपुर आ रही थी, फॉलो गाड़ी लेट हो गई थी। काफिले को कवर करने के चक्कर में गाड़ी काफी पीछे छूट गई थी, यही वजह रही कि चालक ने तेज रफ्तार गाड़ी चलाते हुए बाइक को टक्कर मारी, जिससे दो युवकों की मौत हो गई। घटना का CCTV फुटेज…
चैत्र नवरात्रि की महाष्टमी 26 मार्च 2026 को है। नवरात्रि के 9 दिन अखंड ज्योति जलाई जाती है। कहते हैं जहां अखंड ज्योत जलती है वहां स्वंय माता वास करती हैं। परिवार को हर दुख कष्ट से बचाती हैं। शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि की महाष्टी का दिन बहुत शक्तिशाली होता है। इस दिन घर के मुख्य द्वार की दोनों ओर घी का दीपक जलाएं, ये उपाय शाम को करें। मान्यता है इससे घर में स्थित नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है। वास्तु दोष मिटता है। इसके अलावा नवरात्रि की दुर्गाष्टमी पर घर के ईशान कोण में एक दीप प्रज्वलित करें।…
नई दिल्ली। पवन कल्याण की लेटेस्ट एक्शन फ़िल्म, ‘उस्ताद भगत सिंह’, की शुरुआत तो जबरदस्त हुई थी, लेकिन अब यह अपनी रफ़्तार बनाए रखने के लिए काफ़ी संघर्ष कर रही है। फिल्म को फैंस से तो अच्छा रिस्पॉन्स मिला लेकिन क्रिटिक्स से मिले-जुले रिस्पॉन्स के चलते इस कॉप ड्रामा के कलेक्शन में पूरे देश के सिनेमाघरों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। इसकी एक वजह ये भी है कि इसे धुरंधर 2 से मुकाबला करना पड़ रहा है और हैरानी की बात ये है कि अपने होम ग्राउंड यानी तेलुगु भाषी राज्यों में ही पवन कल्याण की फिल्म…
नई दिल्ली। झुलसा देने वाली गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच, शरीर को ठंडा रखना और पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती होती है। अगर आपको गर्मियों के महीनों में अक्सर पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे गैस, एसिडिटी और कब्ज का सामना करना पड़ता है, तो आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान, दोनों ही तोरई एक खास सब्जी को सचमुच ‘वरदान’ मानते हैं। गर्मी का मौसम शुरू हो गया है और तेज गर्मी की वजह से शरीर पर ज्यादा दबाव पड़ता है। इस समय पाचन से जुड़ी समस्याएं जैसे कब्ज, गैस, अपच और पेट की दूसरी परेशानियां बढ़…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। जगदलपुर के सेंट्रल जेल में बंद एक कैदी जेल की दीवार फांदकर भाग गया है। जेल प्रशासन और पुलिस कैदी की तलाश में है। जेल समेत आस-पास में लगे CCTV कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। बस्तर SP शलभ सिन्हा ने कैदी के भागे जाने की पुष्टि की है। दरअसल, मामला बुधवार की देर शाम का है। फिलहाल कैदी का नाम और वह किस जुर्म में जेल में था इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। SP ने कहा कि मामले की जांच कर रहे हैं।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का रुख धीरे-धीरे बदलता नजर आ रहा है। फिलहाल प्रदेश में तापमान सामान्य बना हुआ है, लेकिन मौसम विभाग ने आने वाले 48 घंटों में अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी की संभावना जताई है। इसके साथ ही कई इलाकों में हल्की बारिश, गरज-चमक, तेज हवाएं और वज्रपात की चेतावनी भी जारी की गई है। प्रदेश में दिन और रात के तापमान में स्पष्ट अंतर देखा जा रहा है। सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.0°C राजनांदगांव में दर्ज किया गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 16.7°C अंबिकापुर रिकॉर्ड किया गया है। हालांकि अभी मौसम…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नवरात्रि के महाअष्टमी के अवसर पर राजधानी रायपुर में भक्ति और आस्था का माहौल चरम पर है। सुबह से ही शहर के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। शहर के प्रसिद्ध महामाया मंदिर और काली माता मंदिर समेत अन्य देवी मंदिरों में सुबह से ही विशेष पूजा-अर्चना, हवन और पूर्णाहुति की तैयारियां की गई है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन कर रहे हैं। महाअष्टमी के अवसर पर मंदिरों में पूरे दिन हवन-पूजन, मंत्रोच्चार और आरती, पूर्णाहुति के विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार महाअष्टमी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रामनवमी के अवसर पर राजधानी रायपुर में इस वर्ष भव्य आयोजन की तैयारियां की जा रही है। शहर में धार्मिक उत्साह चरम पर है और विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा, झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रामनवमी के दिन यानि आज रायपुर में आकर्षक झांकियों और आतिशबाजी के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों को दर्शाती झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। शहर के प्रमुख मंदिरों में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव विधि-विधान और भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। भजन-कीर्तन, पूजन और प्रसाद वितरण जैसे कार्यक्रम दिनभर चलते रहेंगे। विश्व हिंदू…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 2 बजे रायपुर से रवाना होंगे। मुख्यमंत्री रायपुर के पुलिस ग्राउंड हेलिपैड से हेलीकॉप्टर के जरिए सीधे बगीचा पहुंचेंगे, जहां से उनका दौरा कार्यक्रम शुरू होगा। दौरे के दौरान सीएम कांसाबेल क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वे स्थानीय विकास कार्यों और योजनाओं से जुड़े कार्यक्रमों में भाग लेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री बगीचा स्थित अपने निवास पहुंचेंगे और जशपुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

