खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नवरात्रि के महाअष्टमी के अवसर पर राजधानी रायपुर में भक्ति और आस्था का माहौल चरम पर है। सुबह से ही शहर के देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। शहर के प्रसिद्ध महामाया मंदिर और काली माता मंदिर समेत अन्य देवी मंदिरों में सुबह से ही विशेष पूजा-अर्चना, हवन और पूर्णाहुति की तैयारियां की गई है। श्रद्धालु बड़ी संख्या में पहुंचकर मां दुर्गा के दर्शन कर रहे हैं।
महाअष्टमी के अवसर पर मंदिरों में पूरे दिन हवन-पूजन, मंत्रोच्चार और आरती, पूर्णाहुति के विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार महाअष्टमी पर कन्या पूजन का विशेष महत्व होता है। पूजा-अर्चना के बाद कन्याओं को आमंत्रित कर उनका पूजन किया जाएगा और उन्हें भोजन कराया जाएगा।
Trending
- नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पत्रकार वार्ता, महिलाओं के अधिकारों को मजबूत करने का संकल्प
- सिम्स बिलासपुर का कमाल: जटिल ‘स्किन ग्राफ्टिंग’ से युवक को मिला नया चेहरा और रोशनी
- बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदली, स्कॉर्पियो की टक्कर से माता-पिता की दर्दनाक मौत
- शादी समारोह में नाचने को लेकर हुए विवाद में हुई चाकूबाजी, तीन युवक घायल
- लू और तपती गर्मी से बचना है ? अपनाएं ये आसान प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपाय
- सिलाई मशीन से ‘लखपति दीदी’ बनने तक का सफर: पुष्पा बाई ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत
- बस्तर में स्वास्थ्य क्रांति: 10 दिनों में 6 लाख से अधिक की स्क्रीनिंग, ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान’ बना उम्मीद की किरण
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद


