खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रामनवमी के अवसर पर राजधानी रायपुर में इस वर्ष भव्य आयोजन की तैयारियां की जा रही है। शहर में धार्मिक उत्साह चरम पर है और विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा, झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। रामनवमी के दिन यानि आज रायपुर में आकर्षक झांकियों और आतिशबाजी के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों को दर्शाती झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी।
शहर के प्रमुख मंदिरों में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव विधि-विधान और भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। भजन-कीर्तन, पूजन और प्रसाद वितरण जैसे कार्यक्रम दिनभर चलते रहेंगे। विश्व हिंदू परिषद की अगुवाई में शहर के कई स्थानों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
Trending
- नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पत्रकार वार्ता, महिलाओं के अधिकारों को मजबूत करने का संकल्प
- सिम्स बिलासपुर का कमाल: जटिल ‘स्किन ग्राफ्टिंग’ से युवक को मिला नया चेहरा और रोशनी
- बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदली, स्कॉर्पियो की टक्कर से माता-पिता की दर्दनाक मौत
- शादी समारोह में नाचने को लेकर हुए विवाद में हुई चाकूबाजी, तीन युवक घायल
- लू और तपती गर्मी से बचना है ? अपनाएं ये आसान प्राकृतिक और आयुर्वेदिक उपाय
- सिलाई मशीन से ‘लखपति दीदी’ बनने तक का सफर: पुष्पा बाई ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई इबारत
- बस्तर में स्वास्थ्य क्रांति: 10 दिनों में 6 लाख से अधिक की स्क्रीनिंग, ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान’ बना उम्मीद की किरण
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद


