Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- अनोखी शादी: जब बेटी बनी ‘बेटा’ और दामाद की हुई विदाई, फूट-फूटकर रोया दूल्हा
- वेदांता पावर प्लांट त्रासदी: मृत्यु दर बढ़कर 24 हुई, प्रबंधन पर शिकंजा और बड़ी लापरवाही का खुलासा
- रायपुर में IPL 2026 का रोमांच: ₹2000 से शुरू होंगे टिकट, RCB का होगा MI और KKR से मुकाबला
- यमलोक की यातनाओं से बचना है? मोक्ष प्राप्ति के लिए जरूरी है ये खास दान, गरुड़ पुराण में मिलता है इसका वर्णन
- अभिषेक शर्मा का ‘सुपर’ धमाका: CSK के खिलाफ 15 गेंदों में फिफ्टी जड़कर रचा इतिहास
- ‘भूत बंगला’ का वैश्विक स्तर पर दबदबा, दो दिनों में ही 60 करोड़ का आंकड़ा पार!
- सुबह की एक अच्छी आदत- गर्म पानी के सेवन से शरीर में होने वाले अद्भुत बदलाव
- जमीन के टुकड़े के लिए अपनों ने छीनी जिंदगी: बलरामपुर में बुजुर्ग महिला की हत्या के आरोप में 6 रिश्तेदार गिरफ्तार
Author: Khabar World
कलेक्टर ने ली उद्योगपतियों, अधिकारियों और समूह की दीदियों की बैठक भू-जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और जनभागीदारी पर कलेक्टर का जोर खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले में गिरते भू-जल स्तर और बढ़ते तापमान जैसी पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिले वृक्षारोपण अभियान शुरू करने की घोषणा की है। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जिले में हरियाली के लिए सघन पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में औद्योगिक संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के प्रमुख उद्योगपतियों ने भाग लिया।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले के कलेक्टर संबित मिश्रा द्वारा हरी झंडी दिखाकर शिखर युवा मंच, बिलासपुर द्वारा संचालित एवं एसबीआई फाउंडेशन, मुंबई द्वारा वित्तपोषित एसबीआई संजीवनी क्लिनिक ऑन व्हील्स (मोबाइल मेडिकल यूनिट-एमएमयू) काे आज बुधवार काे कलेक्टर कार्यालय प्रांगण से रवाना किया। इस दाैरान प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारीगण एवं एसबीआई संजीवनी टीम सहित कबीरधाम जिले से डॉ. लखन राजपूत (कबीरधाम एमएमयू) एवं अयोध्या प्रसाद जायसवाल (कबीरधाम एसवायएम समन्वयक) विशेष रूप से माैजूद रहे। विदित हाे कि यह पहल ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं को सुलभ कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। एसबीआई…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़वासियों के लिए खुशखबरी है। पहली बार नौतपा में मानसून ने छत्तीसगढ़ में दस्तक दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून बस्तर पहुंच चुका है। कुछ दिनों बाद पूरे राज्य में सक्रिय हो जाएगा। इस बार 10 जून तक मानसून छत्तीसगढ़ पहुंचने का अनुमान लगाया गया था, लेकिन 13 दिन पहले 28 मई को ही बस्तर पहुंच गया। बता दें कि 2024 में 8 जून को बस्तर में मानसून पहुंचा था। मौसम विभाग ने आज एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। रायपुर में बादल छाए हुए हैं। गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बस्तर संभाग मुख्यालय के 7 जिलाें बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर, कोंडागांव व कांकेर जिले में से बस्तर जिले को नक्सल प्रभावित-लेफ्ट विंग एक्स्ट्रिमिज्म (एलडब्ल्यूई) जिलों की सूची से बाहर कर दिया है। हालांकि इसे लेकर अब तक केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) से अधिकृत घोषणा नहीं की गई है, लेकिन वर्ष 2025 अप्रैल से शुरू होने वाले नई वित्त वर्ष से एलडब्ल्यूई के तहत बस्तर जिले को मिलने वाली केंद्रीय मदद को बंद कर दिया गया है। बस्तर कलेक्टर हरीश एस.ने बताया कि केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बस्तर जिले को एलडब्ल्यूई जिलों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। सुशासन तिहार के तहत् मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हेलीकॉप्टर से आज अचानक कांकेर जिले के मांदरी गांव पहुंचे। हेलीपेड से गांव के रास्ते पर आँगनबाड़ी भवन देखकर मुख्यमंत्री केंद्र के बच्चों से मिलने और वहां की व्यवस्था का जायजा लेने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचे। आँगनबाड़ी केंद्र में बच्चों ने मुख्यमंत्री का स्थानीय फूलों से तैयार किया गया गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने बड़ी आत्मीयता के साथ बच्चों से घुल-मिल कर बातचीत की और उनसे आंगनबाड़ी और उनके अक्षर ज्ञान की जानकारी ली। मुख्यमंत्री के पूछने पर बच्चों ने धारा-प्रवाह कविता सुनाई। मुख्यमंत्री ने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। जिले में खरीफ सीजन 2025 की तैयारी जोरों पर है। किसानों की खेती-किसानी गतिविधियां प्रारंभ हो गई हैं। जिले में ऋणी कृषकों की संख्या अधिक होने के कारण शासन द्वारा सहकारी एवं निजी दुकानों को खाद आबंटन का अनुपात 60ः40 के स्थान पर 70ः30 निर्धारित किया गया है। इसका अर्थ है कि 70 प्रतिशत या उससे अधिक खाद की आपूर्ति रैक प्वाइंट से बेमेतरा जिले को मार्कफेड के माध्यम से की जा रही है। कलेक्टर रणबीर शर्मा द्वारा खरीफ सीजन की तैयारियों की नियमित समीक्षा की जा रही है। उन्होंने खाद-बीज के आबंटन, भण्डारण और किसानों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत कोसमी गांव में शादी समारोह के लिए आज बुधवार सुबह मंडप तैयार करने के काम में जुटे उपनपाल निवासी 65 वर्षीय सफी पिता मुनीफ बिजली के तार की चपेट में आ गया और करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहां लगे सीसी कैमरे में दिख रहा है कि शामियाना खड़े करने के लिए सफी लोहे का पाईप ले जा रहा था। तभी पाईप नीचे झूलते हाईटेंशन बिजली के तार से टकरा गया और सफी करंट की जद में आ गया। बिजली का झटका लगते…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में 21 मई को हुए मुठभेड़ में मारे गए 27 नक्सलियाें के बरामद शव में से नक्सल चीफ नम्बाला केशव राव उर्फ बसव राजू सहित आंध्रपदेश और तेलंगाना के 5 नक्सलियों के शव काे उनके परिजनों काे नारायणपुर आने के बावजूद शव नही सौंप कर नारायणपुर के जंगल में अंतिम संस्कार किये जाने के सवाल पर बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि परिजन हाेने का दावा कर रहे लाेगाें के पास परिजन हाेने का कोई पुख्ता प्रमाण नही था। नारायणपुर पंहुचे अपने काे परिजन बताने वाले नक्सली नम्बाला केशव…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के सहकारी बैक में करोड़ों का घोटाला हुआ है। सहकारी बैंक कुसमी और शंकरगढ़ शाखा में 26 करोड़ 47 लाख 82 हजार 462 रुपए की गड़बड़ी उजागर हुई है। यह खुलासा वर्ष 2012 से 2022 तक की विस्तृत ऑडिट रिपोर्ट में हुआ है। इस मामले में संलिप्त 11 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा करते हुए बलरामपुर एसपी वैभव बेंकर ने बताया, गिरफ्तार आरोपी किसानों के नाम पर फर्जी तरीके से बैंक खाते खोलते थे और उनके माध्यम से सरकारी अनुदान व ऋण राशि का गबन करते थे।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज ‘सुशासन तिहार’ के तहत कांकेर जिले के ग्राम मांदरी पहुंचे। रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना हुए मुख्यमंत्री के साथ उनके प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और सचिव डॉ. बसवराजू एस. भी मौजूद रहे। गांव पहुंचने पर मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर मांदरी के हेलीपेड पर उतरा। इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे चौपाल स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने चारपाई में बैठकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान सीएम साय ने ग्रामवासियों को कई विकासकार्यों की सौगात दी। इस मौके पर कांकेर विधायक आशा नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नूरेटी,…

