खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के विकासखंड बकावंड की ग्राम पंचायत कोसमी गांव में शादी समारोह के लिए आज बुधवार सुबह मंडप तैयार करने के काम में जुटे उपनपाल निवासी 65 वर्षीय सफी पिता मुनीफ बिजली के तार की चपेट में आ गया और करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहां लगे सीसी कैमरे में दिख रहा है कि शामियाना खड़े करने के लिए सफी लोहे का पाईप ले जा रहा था।
तभी पाईप नीचे झूलते हाईटेंशन बिजली के तार से टकरा गया और सफी करंट की जद में आ गया। बिजली का झटका लगते ही वह जमीन पर गिर पड़ा और तड़प तड़प कर उसने दम तोड़ दिया। बकावंड पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनाें काे साैंप दिया है। पुलिस बिजली विभाग और अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है। वहीं बिजली विभाग बकावंड के असिस्टेंट इंजीनियर आकाशी ने बताया कि विभाग को मामले की जानकारी दी गई है अब नियमानुसार उनके परिजनों को मुआवजा देने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
Trending
- मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मिशन अमृत 2.0 की राज्य स्तरीय हाई पावर स्टेयरिंग कमेटी की बैठक संपन्न
- नवा रायपुर में सजने लगा भारत-जिम्बाब्वे महिला T20 सीरीज का मंच: तैयारियों को अंतिम रूप, दर्शकों के लिए विशेष सुविधाएं और तगड़ा सुरक्षा घेरा
- जीपीएम जिले के पीएचसी साधवानी ने एनक्यूएएस में हासिल की महत्वपूर्ण उपलब्धि
- खेलों से मिलती है शारीरिक मजबूती, अनुशासन और करियर की नई राह -राज्यपाल रमेन डेका
- सेवा संकल्प अभियान के तहत कबीरधाम में निकली भव्य सेवा ज्योति यात्रा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल
- विकसित भारत 2047 के लिए छत्तीसगढ़ की प्राथमिकताओं पर राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला आयोजित
- तमनार में अध्यक्ष पद अनारक्षित महिला, बड़ी करेली में रहेगा मुक्त
- सहेली के साथ आर्केस्ट्रा देखने जा रही नाबालिग छात्रा को लिफ्ट देकर जंगल ले गए दरिंदे, गैंगरेप के आरोप में 4 गिरफ्तार


