खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज ‘सुशासन तिहार’ के तहत कांकेर जिले के ग्राम मांदरी पहुंचे। रायपुर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना हुए मुख्यमंत्री के साथ उनके प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और सचिव डॉ. बसवराजू एस. भी मौजूद रहे।
गांव पहुंचने पर मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर मांदरी के हेलीपेड पर उतरा। इसके बाद मुख्यमंत्री सीधे चौपाल स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने चारपाई में बैठकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान सीएम साय ने ग्रामवासियों को कई विकासकार्यों की सौगात दी। इस मौके पर कांकेर विधायक आशा नेताम, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण नूरेटी, बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह, कांकेर कलेक्टर निलेश क्षीरसागर सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री की घोषणाएं:
* मांदरी हाई स्कूल में बाउंड्रीवाल निर्माण के लिए 20 लाख रुपये।
* आंगनबाड़ी केंद्र भवन में बाउंड्रीवाल के लिए 5 लाख रुपये।
* साल्हेभांट में 600 मीटर सीसी सड़क निर्माण के लिए 15 लाख रुपये।
* झुरा नाला से सिंचाई के लिए लाइन विस्तार के लिए 3.50 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई।
Trending
- महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष की है हठधर्मिता नारी सम्मान के साथ विश्वासघात- जिला महामंत्री पुष्पा सिन्हा
- पंडरी मॉल में ‘सुरक्षा’ ही ले उड़ी कार; वैलेट ड्राइवर Innova लेकर रफूचक्कर
- मुख्यमंत्री साय ने सुना पीएम मोदी का संबोधन: ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को बताया महिला सशक्तिकरण का नया युग
- मंत्री लखन लाल के मुख्य आतिथ्य में गोपालपुर में नए औद्योगिक क्षेत्र का हुआ भूमिपूजन
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
- पत्रकार गोवर्धन सिन्हा के खिलाफ फर्जी शिकायत मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग
- देवखोल के जंगलों में अवैध कोयला खनन पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 6 टन कोयला जब्त, सुरंगें ध्वस्त
- बर्थडे पार्टी में मासूम से दरिंदगी; 16 वर्षीय किशोर ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने भेजा बाल संप्रेक्षण गृह


