नई दिल्ली। हॉरर कॉमेडी फिल्मों को लेकर फैंस में अलग लेवल का क्रेज देखने को मिलता है। अब अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ को भी फैंस भर-भरकर प्यार दे रहे हैं। फिल्म 17 अप्रैल को रिलीज हुई और रिलीज के साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ दिए। दुनियाभर में फिल्म धमाकेदार परफॉर्म कर रही है।
‘भूत बंगला’ ने दो दिन में कमाए इतने करोड़
Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने दुनियाभर में 60.50 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। वहीं ओवरसीज मार्केट में फिल्म ने 18.50 करोड़ का बिजनस किया। फिल्म ने दूसरे दिन ओवरसीज मार्केट में 9 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म ने पेड प्रिव्यूज में 3.75 करोड़ का कलेक्शन किया था। पहले दिन फिल्म ने 12.25 करोड़ कमाए। वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 19 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म ने टोटल 35 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
फिल्म में अक्षय कुमार की एक्टिंग को बहुत पसंद किया जा रहा है। कई ट्रेड एनालिस्ट ने इसे अक्षय के बेस्ट परफॉर्मेंस में से एक बताया। अक्षय कुमार ने अपनी कॉमेडी से फैंस को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दिया है। इस फिल्म को प्रियदर्शन ने बनाया है। प्रियदर्शन और अक्षय की जोड़ी साथ में धमाका करती है। उन्होंने साथ में भूल भुलैया, हेरा फेरी, गरम मसाला, भागम भाग, दे दना दन, खट्टा मीठा जैसी फिल्में दी हैं। भूल भुलैया और हेरा फेरी तो आइकॉनिक फिल्में हैं।
फिल्म में नजर आए ये स्टार्स
वहीं भूत बंगला की बात करें तो इसमें अक्षय कुमार के अलावा मिथिला पालकर, परेश रावल, राजपाल यादव, वामिका गब्बी, तबू जैसे स्टार्स हैं। फिल्म में अक्षय कुमार और मिथिला भाई-बहन के रोल में हैं। अक्षय फिल्म में अपनी बहन की शादी करवाते हैं और उसकी जान भी बचाते हैं। फिल्म में अक्षय के अलावा परेश रावल और राजपाल यादव ने भी अपनी कॉमिक टाइमिंग से धमाका किया है।
Trending
- रायपुर में IPL 2026 का रोमांच: ₹2000 से शुरू होंगे टिकट, RCB का होगा MI और KKR से मुकाबला
- यमलोक की यातनाओं से बचना है? मोक्ष प्राप्ति के लिए जरूरी है ये खास दान, गरुड़ पुराण में मिलता है इसका वर्णन
- अभिषेक शर्मा का ‘सुपर’ धमाका: CSK के खिलाफ 15 गेंदों में फिफ्टी जड़कर रचा इतिहास
- ‘भूत बंगला’ का वैश्विक स्तर पर दबदबा, दो दिनों में ही 60 करोड़ का आंकड़ा पार!
- सुबह की एक अच्छी आदत- गर्म पानी के सेवन से शरीर में होने वाले अद्भुत बदलाव
- जमीन के टुकड़े के लिए अपनों ने छीनी जिंदगी: बलरामपुर में बुजुर्ग महिला की हत्या के आरोप में 6 रिश्तेदार गिरफ्तार
- बस्तर में गूंजेगा ‘सचिन-सचिन’: 22 अप्रैल को दंतेवाड़ा के छिंदनार में बच्चों संग बल्ला थामेंगे ‘मास्टर ब्लास्टर’
- छत्तीसगढ़ में ‘भीषण गर्मी’ का रेड अलर्ट: राजनांदगांव में पारा 45 पार, रायपुर में ‘लू’ का कहर


