नई दिल्ली। अभिषेक शर्मा ने बीते शनिवार (18 अप्रैल) चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में ताबड़तोड़ पारी खेली। इस दौरान अभिषेक ने सबसे तेज फिफ्टी बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पिछले मैच अभिषेक ‘जीरो’ पर आउट हुए थे।
चेन्नई के खिलाफ अभिषेक ने 15 गेंदों में फिफ्टी पूरी की। इसके साथ वह सनराइजर्स हैदराबाद के लिए बतौर ओपनर सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। अभिषेक ने अपना रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो उन्होंने 2024 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 16 गेंदों में फिफ्टी लगाकर कायम किया था।
चेन्नई के खिलाफ खेली 59 रनों की पारी
चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए सिर्फ 22 गेंदों में 6 चौके और 4 छक्कों की मददसे 59 रन स्कोर किए। उनकी इस पारी ने टीम को अच्छे टोटल तक पहुंचाने में मदद की और उससे टीम को 10 रन से जीत मिली।
सीजन में अब तक अभिषेक का प्रदर्शन
6 मैच खेल चुके अभिषेक शर्मा की तरफ से अब तक काफी मिला-जुला प्रदर्शन देखने को मिला है। आरसीबी के खिलाफ पहले मैच में अभिषेक 07 रन पर आउट हो गए थे। फिर केकेआर के खिलाफ दूसरे मैच में अभिषेक ने 48 रन बनाए। लखनऊ के खिलाफ तीसरे मैच में वह जीरो पर आउट हुए। पंजाब के खिलाफ चौथे मैच में 74 रन बनाए। राजस्थान के खिलाफ पांचवें मैच में बिना खाता खोले आउट हुए। छठे मैच में चेन्नई के खिलाफ 59 रन बनाए। इस तरह अभिषेक ने अब तक 31.33 की औसत और 229.26 के स्ट्राइक रेट से 188 रन बना लिए हैं।
अभिषेक शर्मा का आईपीएल करियर
गौरतलब है कि अभिषेक शर्मा ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 83 मुकाबले खेल लिए हैं। इन मैचों की 80 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 27.45 की औसत और 167.55 स्ट्राइक रेट से 2004 रन बना लिए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 11 अर्धशतक निकल चुके हैं, जिसमें हाई स्कोर 141 रनों का रहा।
Trending
- अनोखी शादी: जब बेटी बनी ‘बेटा’ और दामाद की हुई विदाई, फूट-फूटकर रोया दूल्हा
- वेदांता पावर प्लांट त्रासदी: मृत्यु दर बढ़कर 24 हुई, प्रबंधन पर शिकंजा और बड़ी लापरवाही का खुलासा
- रायपुर में IPL 2026 का रोमांच: ₹2000 से शुरू होंगे टिकट, RCB का होगा MI और KKR से मुकाबला
- यमलोक की यातनाओं से बचना है? मोक्ष प्राप्ति के लिए जरूरी है ये खास दान, गरुड़ पुराण में मिलता है इसका वर्णन
- अभिषेक शर्मा का ‘सुपर’ धमाका: CSK के खिलाफ 15 गेंदों में फिफ्टी जड़कर रचा इतिहास
- ‘भूत बंगला’ का वैश्विक स्तर पर दबदबा, दो दिनों में ही 60 करोड़ का आंकड़ा पार!
- सुबह की एक अच्छी आदत- गर्म पानी के सेवन से शरीर में होने वाले अद्भुत बदलाव
- जमीन के टुकड़े के लिए अपनों ने छीनी जिंदगी: बलरामपुर में बुजुर्ग महिला की हत्या के आरोप में 6 रिश्तेदार गिरफ्तार


