खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़वासियों के लिए खुशखबरी है। पहली बार नौतपा में मानसून ने छत्तीसगढ़ में दस्तक दी है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून बस्तर पहुंच चुका है। कुछ दिनों बाद पूरे राज्य में सक्रिय हो जाएगा। इस बार 10 जून तक मानसून छत्तीसगढ़ पहुंचने का अनुमान लगाया गया था, लेकिन 13 दिन पहले 28 मई को ही बस्तर पहुंच गया। बता दें कि 2024 में 8 जून को बस्तर में मानसून पहुंचा था।
मौसम विभाग ने आज एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। रायपुर में बादल छाए हुए हैं। गरज चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। वहीं बारिश से प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.3°C पेण्ड्रा रोड और सबसे कम न्यूनतम तापमान 23.4 °C पेण्ड्रा रोड में दर्ज किया गया है।
पिछले 24 घंटे में सुहेला, बस्तर से लेकर देवभोग तक बारिश हुई है। सुहेला में 6, देवभोग, बकावंड, भैरमगढ़ व माकड़ी में 4-4 सेमी, बस्तर, धनोरा, जगदलपुर, नानगुर, भोपालपट्टनम में 3-3 सेमी पानी गिरा है। इसी तरह दरभा, रतनपुर, कुमरदा, नारायणपुर, भाटापारा में 2-2, तोकापाल, कोहकामेटा, भानुप्रतापुर, अमलीपदर, लवन, अर्जुंदा, प्रेमनगर, फरसगांव, तमनार में एक-एक सेमी बारिश हुई है। इस खबर को अध्ययन करके विस्तार पूर्वक आकड़ो के साथ नया खबर बनाकर प्रस्तुत कीजिये।
Trending
- अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना
- रणजीता स्टेडियम में रंगोली के जरिए साकार हुआ डिजिटल इंडिया का विजन
- छत्तीसगढ़ में लक्ष्य शत्-प्रतिशत बोनी पूर्ण
- रेलवे स्टेशन तक पहुंच होगी आसान, रायगढ़वासियों को मिलेगी नई सड़क की सौगात
- प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण
- सिंगापुर में छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास के लिए किया एमओयू, एग्रो प्रोसेसिंग में ₹350 करोड़ का नया निवेश
- लेण्ड्रा-कोरचोली मुठभेड़: साहसी प्रदर्शन के लिए बीजापुर के 60 जवानों को ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’
- राज्यपाल रमेन डेका से महाराजा कमल चंद्र भंज देव ने की भेंट


