खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में 21 मई को हुए मुठभेड़ में मारे गए 27 नक्सलियाें के बरामद शव में से नक्सल चीफ नम्बाला केशव राव उर्फ बसव राजू सहित आंध्रपदेश और तेलंगाना के 5 नक्सलियों के शव काे उनके परिजनों काे नारायणपुर आने के बावजूद शव नही सौंप कर नारायणपुर के जंगल में अंतिम संस्कार किये जाने के सवाल पर बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने बताया कि परिजन हाेने का दावा कर रहे लाेगाें के पास परिजन हाेने का कोई पुख्ता प्रमाण नही था। नारायणपुर पंहुचे अपने काे परिजन बताने वाले नक्सली नम्बाला केशव राव उर्फ बसव राजू का भाई हाेना तथा बच्चे की तरह उसे पालने की बात कहने वाले के पास स्वयं का तो आधार कार्ड और अन्य प्रमाण था, लेकिन मारे गये नक्सली के रिश्तेदार होने का कोई साक्ष्य नहीं था। वहां के किसी सक्षम अधिकारी या जनप्रतिनिधी का कोई प्रमाणिक दस्तावेज भी नहीं हाेने से शव नही साैंपा गया, वही अन्य शव के प्रमाणिकता प्राप्त हाेने पर उनके शव काे परिजनाें काे साैंप दिया गया है। बस्तर आईजी ने कहा कि अबुझमाड़ में नक्सल चीफ नम्बाला केशव राव उर्फ बसव राजू समेत आंध्र, तेलंगाना के 5 बड़े नक्सलियों का मारा जाना बड़ी उपलब्धि है। उन्हाेने कहा कि लगभग 5 से 7 सुरक्षा लेयर में रहने वाला नक्सली चीफ का मारा जाना यह दर्शाता है कि उनके पास अब नक्सली लड़ाकाें की भारी कमी हो गई है।
आईजी ने कहा कि भौगोलिक दृष्टि से बस्तर काफी बीहड़ और दुर्गम क्षेत्र है। जहां नक्सलियों को तलाशने में लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी, साथ ही सड़क की सुविधा भी पहले नहीं थी। लेकिन अब जगह-जगह कैंप खुलने से उन तक पहुंचना आसान हुआ है। यही कारण है कि अब नक्सलियों को निशाना बनाने में सुरक्षाबलाें को कम समय और दूरी तय करना पड़ती है।
Trending
- अरपा को प्रदूषण से बचाने 70 नालों के उपचार की बनेगी समग्र कार्ययोजना
- रणजीता स्टेडियम में रंगोली के जरिए साकार हुआ डिजिटल इंडिया का विजन
- छत्तीसगढ़ में लक्ष्य शत्-प्रतिशत बोनी पूर्ण
- रेलवे स्टेशन तक पहुंच होगी आसान, रायगढ़वासियों को मिलेगी नई सड़क की सौगात
- प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा ने पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण
- सिंगापुर में छत्तीसगढ़ ने कौशल विकास के लिए किया एमओयू, एग्रो प्रोसेसिंग में ₹350 करोड़ का नया निवेश
- लेण्ड्रा-कोरचोली मुठभेड़: साहसी प्रदर्शन के लिए बीजापुर के 60 जवानों को ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक’
- राज्यपाल रमेन डेका से महाराजा कमल चंद्र भंज देव ने की भेंट


