Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-मनेन्द्रगढ़। जिला मुख्यालय से करीब 150 किमी दूर जनकपुर थाना के माड़ीसरई इलाके में दो सराफा कारोबारी के साथ लूटपाट का मामला सामने आया है। भाग रहे 2 लुटेरों की गाड़ी एक ग्रामीण की बाइक से टकराई, जिससे वह भी घायल हो गया। टक्कर के बाद बाइक और कट्टा छोडक़र लुटेरे भागे। कल रात हुई घटना के बाद अब तक पुलिस गिरफ्त से लुटेरे बाहर हैं। रात भर व आज जनकपुर पुलिस की अलग-अलग टीम अज्ञात लुटेरों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। कारोबारी ब्रम्हा सोनी एवं अनिल सोनी कल शाम हरचौका साप्ताहिक बाजार से घर वापस…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंड़ागांव। जिले के सिटी काेतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत दूधगांव के पास स्थित बस्तरिया ढाबा के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर आज शुक्रवार दोपहर में कार एवं बाईक के बीच हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गणेशराम कोर्राम की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक युवक गणेशराम कोर्राम, फरसगांव थाना क्षेत्र के चारकाई भांडारसिवनी गांव का निवासी था, अपनी मोटर साइकिल से जगदलपुर से कोण्डागांव की ओर जा रहा था। उसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी। आमने-सामने की इस टक्कर में गणेशराम…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के जिले के थाना छोटे बेटिया पुलिस एवं बीएसएफ ने घेराबंदी कर बिनागुंडा के जंगल से 5 लाख रुपये के इनामी नक्सली मरौ नूरेटी उर्फ़ राजू नुरुटी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना छोटे बेटिया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मूकबीर की सूचना पर बीएसएफ एवं छोटे बेटिया पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर, कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना नाम मरौ नूरेटी उर्फ़ राजू नूरेटी विनागुंडा निवासी बताया, उसने यह भी स्वीकार किया कि नक्सली कमाण्डर रामदेर, शंकर राव, दर्शन पद्दा, सोनू…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB-EOW की कार्रवाई लगातार जारी है। कोंडागांव में एसीबी ने नायब तहसीलदार दिनेश सिंह ठाकुर को 15 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है। प्रार्थी राधाकृष्ण देवांगन से भूमि को बेजा कब्जा से मुक्त कराने के बदले नायब तहसीलदार ने पैसे की डिमांड की थी। जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता राधाकृष्ण देवांगन ने अपनी भूमि को कब्जा मुक्त कराने आवेदन दिया था। इस कार्य के बदले में नायब तहसीलदार ठाकुर ने उनसे 15,000 रुपए की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने मामले की जानकारी एसीबी को दी। एसीबी की टीम ने ट्रैप कर नायब…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों को खरीफ सीजन में खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न प्रकार के 5.52 लाख टन रासायनिक उर्वरकों का भंडारण सुनिश्चित किया है। यह भंडारण प्रदेश की 2058 सहकारी समितियों एवं विपणन संघ के माध्यम से किया गया है, जिससे किसानों को समय पर और सुगमता से खाद उपलब्ध हो सके। अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक श्री के. एन. काण्डे ने बताया कि राज्य की सहकारी समितियों में अब तक 4.62 लाख टन खाद का भंडारण किया जा चुका है, जिसमें से 2.44 लाख टन खाद का वितरण किसानों को किया जा…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। शासन के निर्देश पर जारी युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया पर राजधानी रायपुर जिले के कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने मीडिया को महत्वपूर्ण जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि, रायपुर में अब 1 हजार 33 स्कूलों की व्यवस्था है। युक्तियुक्तकरण के तहत 385 विद्यालय मर्ज, 4 स्कूलों का समायोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि मर्ज प्रक्रिया से पहले राजधानी रायपुर में 14 सौ 22 स्कूल थे। इसी तरह युक्तियुक्तकरण के तहत 1013 अतिशेष शिक्षक निकले लिहाजा अतिशेष शिक्षकों को रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी। गौरतलब है कि, छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-सुकमा। नक्सली संगठन के केंद्रिय समिति के सदस्य नक्सली हिड़मा के गांव पूवर्ती में सीआरपीएफ ने बच्चों को शिक्षा से जोड़ने के लिए तीन गुरुकुलाें की स्थापना की है। मिली जानकारी के अनुसार पूवर्ती गांव नक्सली हिड़मा का गड़ माना जाता था, हिड़मा के खाैफ से यहां तक पहुंचने के लिए सड़क भी नहीं बनी थी, जिसके परिणाम स्वरूप पूवर्ती गांव मुख्यधारा से दशकाें तक कटा हुआ था। अब लगभग 19 वर्ष बाद वर्ष 2024 में सुरक्षाबलाें ने इस गांव में सुरक्षा कैंप स्थापित करने के बाद सिलगेर, पूवर्ती, टेकलगुडेम में सीआरपीएफ ने गुरुकुल की स्थापना की है।…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नेशनल पार्क इलाके में नक्सलियों की केंद्रीय कमेटी के सदस्य एक कराेड़ का ईनामी गाैतम उर्फ सुधाकर के मारे जाने के कुछ ही घंटे बाद नक्सलियों ने दहशत फैलाने के लिए बाैखलाए नक्सलियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-63 पर करेंमरका और भैरमगढ़ के बीच एक ट्रक को आग के हवाले कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बीती रात करीब 9:30 बजे 4-5 की संख्या में पंहुचे नक्सलियों के द्वारा कर्रेंमरका-भैरमगढ़ के मध्य नीजि ट्रान्सपोर्ट वाहन ट्रक को रोककर पेट्रोल डालकर आगजनी की वारदत को अंजाम देने के बाद नक्सली मौके से भाग निकले। घटना…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी की तलाश अब खत्म होने वाली है। राज्य सरकार ने एक और सुनहरा अवसर प्रदान किया है। आबकारी विभाग में आबकारी आरक्षक के 200 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस भर्ती के लिए 12वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। भर्ती की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 जून से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 27 जून 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। अगर आप सरकारी नौकरी के इच्छुक हैं, तो यह मौका आपके लिए खास है। महत्वपूर्ण तिथियां: ऑनलाइन आवेदन शुरू: 4 जून 2025 आवेदन…

Read More

ज्येष्ठ महीने में भीषण गर्मी रहती है, ऐसे में इस माह में जल का महत्व दोगुना हो जाता है। खासकर इस महीने में आने वाले त्योहारों को भी जल से जोड़ा गया है, इन्हीं में से एक है निर्जला एकादशी। जल के महत्व को समझने के लिए इस दिन बिना अन्न, जल ग्रहण किए व्रत करने का विधान है। एकादशी का दिन विष्णु जी को समर्पित है, लेकिन ज्येष्ठ माह की निर्जला एकादशी के दिन कुछ खास पूजनीय पेड़ों को जल जरुर अर्पित करना चाहिए, इसके बिना व्रत अधूरा माना जाता है। इस साल निर्जला एकादशी 6 जून 2025 को…

Read More