खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। शासन के निर्देश पर जारी युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया पर राजधानी रायपुर जिले के कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने मीडिया को महत्वपूर्ण जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि, रायपुर में अब 1 हजार 33 स्कूलों की व्यवस्था है। युक्तियुक्तकरण के तहत 385 विद्यालय मर्ज, 4 स्कूलों का समायोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि मर्ज प्रक्रिया से पहले राजधानी रायपुर में 14 सौ 22 स्कूल थे। इसी तरह युक्तियुक्तकरण के तहत 1013 अतिशेष शिक्षक निकले लिहाजा अतिशेष शिक्षकों को रिक्त पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।
गौरतलब है कि, छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों के स्कूलों में युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। शासन के आदेश के तहत प्रदेश के 10 हजार 463 स्कूलों का युक्तियुक्तकरण किया जाएगा। विपक्षी दलों के विरोध के बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जहां युक्तियुक्तकरण को छात्रों के हित में बताया हैं। हालांकि विपक्षी दलों के साथ ही शिक्षक संगठनों की ओर से भी इस पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। पिछले दिनों शिक्षक संगठनों ने मंत्रालय का घेराव भी किया था।
सरकार के आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ के 54 हजार 185 स्कूल में से 297 स्कूल शिक्षकविहीन है और 7 हजार 127 स्कूल एकल शिक्षक हैं। इसी असमानता को दूर करने के लिए सरकार ने युक्तियुक्तकरण करने का निर्णय लिया है। इसके लिए 10 हजार 4 सौ 63 स्कूल शामिल किए गए हैं। युक्तियुक्तकरण के तहत जिन स्कूलों में ज्यादा शिक्षक है, उन्हें शिक्षक विहीन या कम शिक्षक वाले स्कूल में भेजा जाएगा और जिन स्कूलों में छात्राओं की संख्या कम है। उन छात्रों को नजदीक के स्कूल में मर्ज किया जाएगा।
Trending
- कोरबा में रूह कंपा देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की नृशंस हत्या, कटा सिर लेकर गांव में मचाया तांडव
- रायपुरवासी ध्यान दें! इन 19 मार्गों में भारी वाहनों के आवागमन पर लगी रोक, जानिए कहीं आपका इलाका तो नहीं?
- पीएम आवास योजना में फर्जीवाड़ा रोकने को प्रशासन सख्त, अपात्रों और लापरवाही बरतने वालों से होगी पाई-पाई की वसूली
- सिम्स बिलासपुर में जीवनदान: 5 साल के मासूम के गले में फंसा था ₹5 का सिक्का, एंडोस्कोपिक तकनीक से डॉक्टरों ने किया कमाल
- बीजापुर में सड़क हादसों पर सख्ती: एसपी जितेन्द्र यादव के निर्देश पर संयुक्त निरीक्षण, यातायात टीम ने दिए जरूरी सुझाव
- चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
- ACB की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार


