खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के नेशनल पार्क इलाके में नक्सलियों की केंद्रीय कमेटी के सदस्य एक कराेड़ का ईनामी गाैतम उर्फ सुधाकर के मारे जाने के कुछ ही घंटे बाद नक्सलियों ने दहशत फैलाने के लिए बाैखलाए नक्सलियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग-63 पर करेंमरका और भैरमगढ़ के बीच एक ट्रक को आग के हवाले कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बीती रात करीब 9:30 बजे 4-5 की संख्या में पंहुचे नक्सलियों के द्वारा कर्रेंमरका-भैरमगढ़ के मध्य नीजि ट्रान्सपोर्ट वाहन ट्रक को रोककर पेट्रोल डालकर आगजनी की वारदत को अंजाम देने के बाद नक्सली मौके से भाग निकले।
घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा बल मौके पर पहुंचकर यातायात को बहाल किया गया । फिलहाल पूरे इलाके में सर्चिग अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। आगजनी की वारदत के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है। बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने आगजनी के वारदत की पुष्टिी है।
Trending
- कोरबा में रूह कंपा देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की नृशंस हत्या, कटा सिर लेकर गांव में मचाया तांडव
- रायपुरवासी ध्यान दें! इन 19 मार्गों में भारी वाहनों के आवागमन पर लगी रोक, जानिए कहीं आपका इलाका तो नहीं?
- पीएम आवास योजना में फर्जीवाड़ा रोकने को प्रशासन सख्त, अपात्रों और लापरवाही बरतने वालों से होगी पाई-पाई की वसूली
- सिम्स बिलासपुर में जीवनदान: 5 साल के मासूम के गले में फंसा था ₹5 का सिक्का, एंडोस्कोपिक तकनीक से डॉक्टरों ने किया कमाल
- बीजापुर में सड़क हादसों पर सख्ती: एसपी जितेन्द्र यादव के निर्देश पर संयुक्त निरीक्षण, यातायात टीम ने दिए जरूरी सुझाव
- चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
- ACB की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार


