खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पूल क्लब की आड़ में चल रहे कथित हेरोइन (चिट्टा) के अवैध कारोबार का पुलिस ने खुलासा किया है। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF), थाना बालोद और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर निवासी शुभम सिंह भी शामिल है।
पुलिस के अनुसार, 19 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बालोद के गंजपारा स्थित सागर अस्पताल के पास एक पूल क्लब की आड़ में नशीले पदार्थों का कारोबार किया जा रहा है। सूचना पर संयुक्त टीम ने दबिश दी। कार्रवाई के दौरान क्लब संचालक नावेद खान उर्फ चोको के कब्जे से 7.98 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने मौके से नशे के सेवन में इस्तेमाल होने वाले 10 जले हुए सिल्वर कैप भी जब्त किए। इस कार्रवाई में पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से आईफोन सहित चार महंगे मोबाइल फोन बरामद हुए। पुलिस ने हेरोइन और मोबाइल समेत कुल 3 लाख 69 हजार 200 रुपये की संपत्ति जब्त की है।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नावेद खान उर्फ चोको (29), निवासी जवाहर पारा, बालोद; गौतम बजाज (24), निवासी शिकारी पारा, बालोद; शुभम सिंह (26), निवासी भानुप्रतापपुर, जिला कांकेर; और समर प्रताप सिंह (23), निवासी बूढ़ापारा, वार्ड क्रमांक 20, बालोद के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(ख) के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई के बाद भानुप्रतापपुर क्षेत्र के युवक की गिरफ्तारी भी चर्चा का विषय बनी हुई है।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल


