ज्येष्ठ महीने में भीषण गर्मी रहती है, ऐसे में इस माह में जल का महत्व दोगुना हो जाता है। खासकर इस महीने में आने वाले त्योहारों को भी जल से जोड़ा गया है, इन्हीं में से एक है निर्जला एकादशी। जल के महत्व को समझने के लिए इस दिन बिना अन्न, जल ग्रहण किए व्रत करने का विधान है।
एकादशी का दिन विष्णु जी को समर्पित है, लेकिन ज्येष्ठ माह की निर्जला एकादशी के दिन कुछ खास पूजनीय पेड़ों को जल जरुर अर्पित करना चाहिए, इसके बिना व्रत अधूरा माना जाता है। इस साल निर्जला एकादशी 6 जून 2025 को है।
निर्जला एकादशी पर किन पेड़ों की पूजा करें ?
पीपल की पूजा क्यों करें – ज्येष्ठ महीने की निर्जला एकादशी पर पीपल पूजा की परंपरा है। इस पेड़ में त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु, महेश का वास होता है। इस दिन पीपल की पूजा करने तीनों देव और पितर भी संतुष्ट हो जाते हैं। सुबह-सुबह पीपल पर देवी लक्ष्मी का आगमन होता है। इस कारण इसकी जल चढ़ाने और पूजा करना बहुत लाभदायक होता है। पीपल के पेड़ पर पानी में दूध और काले तिल मिलाकर चढ़ाने से पितर संतुष्ट होते हैं।
आंवले में जल चढ़ाने के लाभ – निर्जला एकादशी के दिन आंवले पेड़ में जल चढ़ाना लाभदायक होता है। इसके बाद इसकी जड़ में कच्चा दूध, अक्षत, रोली आदि पूजा सामग्री चढ़ाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और रिश्तों में प्रेम बढ़ता है।
इस पेड़ में लगाएं सिर्फ दीपक
निर्जला एकादशी के दिन तुलसी की पूजा करते समय दीपक जरूर जलाना चाहिए। इस दिन तुलसी के पेड़ में जल नहीं चढ़ाया जाता है। साथ ही भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप भी करें। इसके अलावा निर्जला एकादशी के दिन तुलसी की पूजा के दौरान पौधे की 11 बार परिक्रमा करें।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। यहां यह बताना जरूरी है कि K.W.N.S. किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
Trending
- कोरबा में रूह कंपा देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की नृशंस हत्या, कटा सिर लेकर गांव में मचाया तांडव
- रायपुरवासी ध्यान दें! इन 19 मार्गों में भारी वाहनों के आवागमन पर लगी रोक, जानिए कहीं आपका इलाका तो नहीं?
- पीएम आवास योजना में फर्जीवाड़ा रोकने को प्रशासन सख्त, अपात्रों और लापरवाही बरतने वालों से होगी पाई-पाई की वसूली
- सिम्स बिलासपुर में जीवनदान: 5 साल के मासूम के गले में फंसा था ₹5 का सिक्का, एंडोस्कोपिक तकनीक से डॉक्टरों ने किया कमाल
- बीजापुर में सड़क हादसों पर सख्ती: एसपी जितेन्द्र यादव के निर्देश पर संयुक्त निरीक्षण, यातायात टीम ने दिए जरूरी सुझाव
- चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
- ACB की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार


