खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के जिले के थाना छोटे बेटिया पुलिस एवं बीएसएफ ने घेराबंदी कर बिनागुंडा के जंगल से 5 लाख रुपये के इनामी नक्सली मरौ नूरेटी उर्फ़ राजू नुरुटी को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना छोटे बेटिया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मूकबीर की सूचना पर बीएसएफ एवं छोटे बेटिया पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लेकर, कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना नाम मरौ नूरेटी उर्फ़ राजू नूरेटी विनागुंडा निवासी बताया, उसने यह भी स्वीकार किया कि नक्सली कमाण्डर रामदेर, शंकर राव, दर्शन पद्दा, सोनू दरों, कैलाश, लिंगू मधु, हीरालाल, देव सिंह, रुपी, गोपी एवं अन्य 15 से 20 नक्सलियाें के साथ ग्राम झारावर के आगे पहाड़ी जंगल में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ शामिल रहा।
थाना छोटे बेटिया में गिरफ्तार इनामी नक्सली मरौ नूरेटी उर्फ़ राजू नुरुटी विरूद्ध अपराध क्रमांक धारा 147,148,149,302भा दवि 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही उपरांत आज शुक्रवार काे न्यायालय भानुप्रतापपुर मैं पेशकर न्यायिक रिमांड में लिया गया
Trending
- कोरबा में रूह कंपा देने वाली वारदात: चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की नृशंस हत्या, कटा सिर लेकर गांव में मचाया तांडव
- रायपुरवासी ध्यान दें! इन 19 मार्गों में भारी वाहनों के आवागमन पर लगी रोक, जानिए कहीं आपका इलाका तो नहीं?
- पीएम आवास योजना में फर्जीवाड़ा रोकने को प्रशासन सख्त, अपात्रों और लापरवाही बरतने वालों से होगी पाई-पाई की वसूली
- सिम्स बिलासपुर में जीवनदान: 5 साल के मासूम के गले में फंसा था ₹5 का सिक्का, एंडोस्कोपिक तकनीक से डॉक्टरों ने किया कमाल
- बीजापुर में सड़क हादसों पर सख्ती: एसपी जितेन्द्र यादव के निर्देश पर संयुक्त निरीक्षण, यातायात टीम ने दिए जरूरी सुझाव
- चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
- राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
- ACB की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार


