खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंड़ागांव। जिले के सिटी काेतवाली थाना क्षेत्र अंर्तगत दूधगांव के पास स्थित बस्तरिया ढाबा के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर आज शुक्रवार दोपहर में कार एवं बाईक के बीच हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक गणेशराम कोर्राम की मौके पर ही मौत हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मृतक युवक गणेशराम कोर्राम, फरसगांव थाना क्षेत्र के चारकाई भांडारसिवनी गांव का निवासी था, अपनी मोटर साइकिल से जगदलपुर से कोण्डागांव की ओर जा रहा था। उसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी। आमने-सामने की इस टक्कर में गणेशराम कोर्राम को गंभीर चोटें आईं और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पर कोण्डागांव पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है, वहीं कार चालक से पूछ-ताछ की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Trending
- बच्चों का भविष्य हमारी थाली में : पोषण, परवरिश और जीवनशैली का समग्र दृष्टिकोण
- कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने ली खाद्य, कृषि एवं सहकारी समितियों की विस्तृत समीक्षा बैठक
- सोशल मीडिया की ताकत और प्रशासन का एक्शन; चिंगनेर में ढहाया गया भ्रष्टाचार का ‘बुनियाद’
- मिशन “सिक्योर सिटी”: 40 हाई-टेक कैमरों की निगरानी में सुकमा, अपराधियों पर कसी नकेल
- मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान: कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने खुद कराई जांच, ‘मावा सेहत-मावा बस्तर’ को दिया नया आयाम
- पुरानी रंजिश में घर में घुसकर खूनी हमला: 5 आरोपी गिरफ्तार, खौफ में था परिवार
- अजीबी एग्रो राइस मिल में भीषण अग्निकांड, करोड़ों की संपत्ति स्वाहा होने की आशंका
- सचिन तेंदुलकर के दंतेवाड़ा प्रवास की तैयारियां जोरों पर, खेल मैदान का करेंगे उद्घाटन


