+33
°
C
High:+35
Low:+21
Fri
Sat
Sun
Mon
Tue
इंदौर। फिल्म में हास्य भूमिका निभाने वाले बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव की 20 लाख रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। बताया जा रहा है कि इंदौर के तुकोगंज थाने में धोखाधड़ी को लेकर दर्ज शिकायत पर एक्टर को नोटिस भेजकर 15 दिन में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
भोपाल। मध्य प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का दूसरा चरण का मतदान आज यानी शुक्रवार को शुरू हो गया है। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान दोपहर 3 बजे तक होगा। 47 जिलों के 106 जनपद पंचायतों की 7655 ग्राम पंचायतों पर वोटिंग हो रही है। सुरक्षा की दृष्टि से दूसरे चरण के मतदान में 49 हजार से अधिक पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है।
नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले की एक ग्राम पंचायत से 'पैड वूमेन' को निर्विरोध सरपंच चुन लिया गया है। सुकर्मा फाउंडेशन चलाने वाली माया विश्वकर्मा के साथ साईंखेड़ा ब्लॉक के मेहरागांव में सभी 11 पंच भी निर्विरोध चुने गए हैं। इलाके की जानी-मानी सोशल वर्कर माया ने 2008 में अमेरिका से पीएचडी की थी।
अपने सामाजिक कार्यों के लिए कई पुरस्कार पा चुकीं माया को 'पैड वूमेन' के नाम से भी जाना जाता है। नरसिंहपुर और उसके आसपास के इलाकों में बनीं
भोपाल। कहते हैं कि अगर जीने की उम्मीद हो तो मौत भी हार जाती है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला मध्य प्रदेश की रहने वाली 107 साल की महिला के साथ। महिला को एक सप्ताह में दो बार हार्ट अटैक आया, लेकिन उन्होंने जीने की उम्मीद नहीं छोड़ी और इसी उम्मीद के दम पर मारेंगो सिम्स अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला की सफल एंजियोप्लास्टी की। यह सर्जरी डॉ. केयूर पारिख की टीम ने की।
दरअसल मध्य प्रदेश की महिला को दिल का दौरा पड़ने के बाद अहमदाबाद के मारेंगो सिम्स
इंदौर। मध्य प्रदेश के सात जिलों में चिकन पॉक्स के 31 मामले मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को सात जिलों को अलर्ट भेजा है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने सात राज्यों को एडवाइजरी जारी की है। स्वास्थ्य आयुक्त डॉ सुदाम खाड़े ने कहा कि सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को चेचक की रोकथाम एवं उपचार के संबंध में एडवाजरी जारी की है। स्वास्थ्य विभाग ने छतरपुर, छिंदवाड़ा, दतिया, नीमच, भोपाल, धार और खंडवा जिलों में एक महीने के भीतर