+33
°
C
High:+35
Low:+21
Fri
Sat
Sun
Mon
Tue
भोपाल। मध्य प्रदेश निकाय चुनाव को जहां 2023 के विधानसभा चुनाव के सेमीफाइनल के तौर पर देखा जा रहा है, वहीं चुनावी नतीजे कांग्रेस को टेंशन देने वाले हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि पार्टी के बड़े नेताओं के गढ़ में ही कांग्रेस को हार का मुंह देखना पड़ रहा है। सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के गढ़ नगर परिषद चांचौड़ा पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है।
जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में 18 साल बाद कांग्रेस ने महापौर की सीट पर कब्जा किया है। जबलपुर में जगत बहादुर सिंह अन्नू ने भाजपा के महापौर उम्मीदवार डॉ जितेंद्र नामदार को 44,000 से अधिक वोटों के अंतर से मात दी है। हालांकि कांग्रेस की इस जीत का जश्न फीका इसलिए पड़ जाता है, क्योंकि यहां मेयर तो कांग्रेस का होगा, लेकिन पार्षदों की संख्या भाजपा के पक्ष में अधिक है। कांग्रेस के पार्षदों की संख्या पिछले निकाय चुनावों की तुलना में भी कम हो गई
मुरैना। इस समय मध्य प्रदेश के निकाय चुनावों में बीजेपी अपनी पूरी ताकत लगाने में जुटी हुई है। चंबल की सबसे हॉट सीट मानी जाने वाली मुरैना में पार्टी जोर-शोक से चुनाव प्रचार में जुटी दिखी। बीजेपी महापौर प्रत्याशी के समर्थन में रविवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर सहित तमाम नेता एकजुट हुए। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने महापौर प्रत्याशी के समर्थन में आम सभा को संबोधित और रोड शो
इंदौर। फिल्म में हास्य भूमिका निभाने वाले बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव की 20 लाख रुपए की धोखाधड़ी के आरोप में मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। बताया जा रहा है कि इंदौर के तुकोगंज थाने में धोखाधड़ी को लेकर दर्ज शिकायत पर एक्टर को नोटिस भेजकर 15 दिन में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
भोपाल। मध्य प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का दूसरा चरण का मतदान आज यानी शुक्रवार को शुरू हो गया है। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान दोपहर 3 बजे तक होगा। 47 जिलों के 106 जनपद पंचायतों की 7655 ग्राम पंचायतों पर वोटिंग हो रही है। सुरक्षा की दृष्टि से दूसरे चरण के मतदान में 49 हजार से अधिक पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है।