Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- 13 दिन की नवजात बच्ची को गोद में लेकर आमरण अनशन पर बैठीं भाजपा पार्षद, NH-30 की करोड़ों की शासकीय जमीन पर कब्जे का आरोप
- ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
- उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़
- जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान
- पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत
- सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। जिले के अर्जुंदा नगर के पास स्थित ग्राम मनकी में रविवार को एक प्रार्थना सभा के दौरान तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब एक पास्टर और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद तब बढ़ा जब पास्टर ने ग्रामीणों से गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। इस घटना ने ग्रामीणों को आक्रोशित कर दिया, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए आरोपी पास्टर को गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। ग्राम मनकी में कोटवार के घर पर प्रार्थना…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। छत्तीसगढ़ में शिक्षा की बदहाल व्यवस्था किसी से छुपी नहीं है। आए दिन कोई ना कोई सरकारी स्कूल की दास्तान मीडिया की सुर्खियां बटोरती रहती हैं। ताजा मामला जो सरकारी स्कूल के सामने निकल कर आ रहा है, वह मानवता को शर्मसार कर देने वाली बात है। एक शिक्षक ने सरकारी स्कूल में पांचवी की बच्ची को पढ़ते समय बच्ची से गंदी हरकत की। परिजनों के शिकायत पर पुलिस ने तत्काल आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर भेजा जेल।गुरु और शिष्य का रिश्ता बड़ा पवित्र माना जाता है। माता पिता से ऊपर गुरु को दर्जा दिया जाता है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। ‘‘विष्णु भैया संग तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार’’ के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का रायपुर निवास सज-धज कर तैयार है। मुख्यमंत्री निवास में दो सितम्बर को पूर्वान्ह 11 बजे से 1 बजे तक तीजा-पोरा महतारी वंदन तिहार का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज शाम अपने निवास पर तिहार की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अतिथियों की बैठक व्यवस्था, पूजा स्थल, मंच आदि व्यवस्थाएं देखीं। इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, मुख्यमंत्री के सचिव पी. दयानंद और बसवराजु एस. भी उपस्थित थे।मुख्यमंत्री निवास की छत्तीसगढ़ की परम्परा और रीति-रिवाज के अनुसार…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में दिनाक 31.8.2024 को रात्रि गस्त पर निरीक्षक भास्कर अपने थाना स्टाफ टीम के साथ रवाना हुए थे की रात्रि में गस्त के दौरान बैंक, एटीएम, सराफा, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग थाना नवागढ़ क्षेत्र में कर रहे थे की ग्राम मिसदा के पास रात्रि करीबन 3.30 बजे के आस पास गस्त के दौरान मिसदा मेन रोड किनारे एक संदिग्ध व्यक्ति बलेनो कार को खड़ा किया हुआ मिला जिसमे एक आदमी बैठा था जिसका नाम पता पूछने पर आनाकानी करते हुए गुमराह करने की कोशिश करने लगा जिस पर पुलिस…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू की चपेट में 117 लोगो को ले चुका है। स्वाइन फ्लू की जांच के दौरान रविवार को 9 संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। आनन फानन में मरीजों को उपचार के लिए जिला व अपोलो हास्पिटल में दाखिल कराया गया है। जिले में वर्तमान में 47 मरीजों का सिम्स व अपोलो हास्पिटल में उपचार चल रहा है। स्वाइन फ्लू के संक्रमित मरीजों की संख्या को देखते हुए प्रशासन भी अलर्ट मोड है। स्वास्थ्य अधिकारियों की माने तो बीमारी से निटपने के लिए हर संभव प्रयास किया जा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों विशेष रूप से किसान भाईयों को पोला तिहार की बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की है। पोला तिहार की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में साय ने कहा है कि पोला तिहार किसानों का खेती किसानी से जुड़ा सबसे बड़ा त्योहार है। यह हमारे जीवन में खेती-किसानी और पशुधन का महत्व बताता है। इस दिन घरों में उत्साह से बैलों और जाता-पोरा की पूजा कर अच्छी फसल और घर को धन-धान्य से परिपूर्ण होनेे के लिए प्रार्थना…
xखबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। विष्णु देव साय कल सोमवार को दुर्ग जिले में आयोजित पोला उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू करेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल और विधायक श्री किरण देव विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम में किसान उत्सव और सांस्कृतिक बैल दौड़ का आयोजन किया जाएगा।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर जमकर निशाना साधा है, बैज ने कहा कि, सरकार से प्रदेश की कानून व्यवस्था नहीं संभल रही है, लगातार हो रहे आपराधिक घटनाओं को दबाने का प्रयास किया जा रहा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी कल महिला सुरक्षा को लेकर जिला स्तरीय प्रेस कांफ्रेंस करेगी जिसके बाद 3 सितंबर को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश सरकार अपराध रोकने में नाकाम हो रही है और अपराधिक घटनाओं दबाने का प्रयास किया जा रहा है, प्रदेश में रोज दुष्कर्म की…
*39वां चक्रधर समारोह 07 से 16 सितंबर तक* *ख्याति प्राप्त कलाकार देंगे प्रस्तुतियां* *पद्मश्री हेमामालिनी की नृत्य नाटिका के साथ होगा समारोह का आगाज़* *स्थानीय लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां भी होंगी समारोह का आकर्षण* खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज यहां राजधानी रायपुर स्थित निवास में कलेक्टर रायगढ़ कार्तिकेया गोयल और पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने सौजन्य मुलाकात कर 39वें चक्रधर समारोह में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण स्वीकार कर समारोह के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि चक्रधर समारोह रायगढ़ की…
*बहनों और माताओं को मायके में दी जाएगी महतारी वंदन की उपहार* *राष्ट्रीय पोषण माह 2024 के पोस्टर का विमोचन होगा* खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर, 1 सितंबर 2024/ छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपरा हरेली पर्व मनाने के बाद अब विष्णु भैया का घर यानी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का मुख्यमंत्री निवास तीजा-पोरा के पारंपरिक गौरव की झांकी तरह सज रहा है। मुख्यमंत्री निवास को मिट्टी के खूबसूरत नंदिया बइला और रंगीन खिलौनों से सजाया जा रही है। परंपरागत वंदनवार के रंग बिखरने लगे हैं। मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री साय की पत्नी कौशल्या साय सजावट के साथ-साथ परंपरागत छत्तीसगढ़िया व्यंजनों…

