खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में दिनाक 31.8.2024 को रात्रि गस्त पर निरीक्षक भास्कर अपने थाना स्टाफ टीम के साथ रवाना हुए थे की रात्रि में गस्त के दौरान बैंक, एटीएम, सराफा, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग थाना नवागढ़ क्षेत्र में कर रहे थे की ग्राम मिसदा के पास रात्रि करीबन 3.30 बजे के आस पास गस्त के दौरान मिसदा मेन रोड किनारे एक संदिग्ध व्यक्ति बलेनो कार को खड़ा किया हुआ मिला जिसमे एक आदमी बैठा था जिसका नाम पता पूछने पर आनाकानी करते हुए गुमराह करने की कोशिश करने लगा जिस पर पुलिस का संदेह बढने पर कड़ाई से पूछताछ किया गया जो अपना नाम गुलशन उर्फ दीपांशु वर्मा पिता नरेन्द्र वर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी बाजार चौक सिलतरा थाना धरसीवा रायपुर का रहने वाला बताया और रायपुर से थाना नवागढ़ क्षेत्र की अपनी प्रेमिका से मिलने आना बताया पूर्व में आरोपी की प्रेमिका रायपुर सिलतरा में काम करती थी उसी समय परिचय होना बताया जो अभी सिलतरा से काम छोड़कर वापस आ जाने पर उससे मिलने आया था। आरोपी बलेनों कार नीला रंग Cg -04-PA- 9622 में था। जिसका तलाशी लेने पर ड्रायवर सीट के पास एक स्नेकर का पैकेट खुला हुवा था जिसे चेक करने पर उसके अंदर एक देशी कट्टा और माचिस के डिब्बा के अंदर एक जिंदा कारतूस मिला आरोपी को देशी कट्टा और कारतूस के बारे में पूछताछ करने पर रायपुर सिलतरा क्षेत्र से किसी बाहरी व्यक्ति से खरीदना बताया।
आरोपी गुलशन ऊर्फ दीपांशु वर्मा को कट्टा और कारतूस रखने के संबंध में लाइसेंस की मांग की गई जो देशी कट्टा और कारतूस को अवैध रूप से रखना बताए जाने पर आरोपी के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी के पास से एक नग देशी कट्टा, 1 नग जिंदा कारतूस, और बलेनो कार , एप्पल का मोबाइल जुमला कीमती लगभग 10 लाख रुपए को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया जाकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर दिनाक 01.09.2024 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
Trending
- खेल प्रतिभाओं को नई पहचान देने के साथ एकता, अनुशासन और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाती हैं खेल प्रतियोगिताएं– मंत्री राजेश अग्रवाल
- 13 दिन की नवजात बच्ची को गोद में लेकर आमरण अनशन पर बैठीं भाजपा पार्षद, NH-30 की करोड़ों की शासकीय जमीन पर कब्जे का आरोप
- ‘जनदर्शन’ में पहुंचे लोगों की समस्याएं सुलझाने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मौके पर की पहल
- उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़
- जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता
- ऑनलाइन टोकन व्यवस्था बनी किसानों के लिए राहत, घर बैठे टोकन से धान बेचना हुआ आसान
- पीएम सूर्य घर योजना से कमल सेठिया के घर रोशन हुआ सौर ऊर्जा का उजाला, बिजली बिल में मिलेगी बड़ी राहत
- सेवा सेतु केंद्र बना ग्रामीणों के लिए सुविधाओं का सेतु, यमुना मंडावी को 15 दिनों में मिले जाति एवं निवास प्रमाण पत्र

