खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर जमकर निशाना साधा है, बैज ने कहा कि, सरकार से प्रदेश की कानून व्यवस्था नहीं संभल रही है, लगातार हो रहे आपराधिक घटनाओं को दबाने का प्रयास किया जा रहा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी कल महिला सुरक्षा को लेकर जिला स्तरीय प्रेस कांफ्रेंस करेगी जिसके बाद 3 सितंबर को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा।
पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश सरकार अपराध रोकने में नाकाम हो रही है और अपराधिक घटनाओं दबाने का प्रयास किया जा रहा है, प्रदेश में रोज दुष्कर्म की घटनाएं हो रही है, माताएं बहनें राजधानी में सुरक्षित नहीं हैं तो प्रदेश के सुदूर इलाकों में इन्हें कैसे सुरक्षा दे पाएंगे। बैज ने राजधानी के बस स्टैंड में 50 साल कि महिला के साथ हुए दुष्कर्म को सामूहिक दुराचार बताया और कहा कि इस मामले को भी दबाने की कोशिश कर रहे हैं। सामूहिक दुष्कर्म को भी रेप का केस बना दिया। ऐसे ही अन्य कई जगहों के मामला को दबाया जा रहा है। कवर्धा और मुख्यमंत्री के गृह जिले में सबसे ज्यादा घटनाएं घटित हुई हैं, छत्तीसगढ़ के जनता को भगवान के भरोसे सरकार ने छोड़ दिया है, सुशासन की दुहाई देने वाले अपने कार्यकर्ताओं को नहीं बचा पा रहे।
Trending
- ई-बसों से बदलेगी शहरों की पब्लिक ट्रांसपोर्ट की तस्वीर, 240 बसों के संचालन के लिए बनी रणनीति
- छत्तीसगढ़ में होगी देश की पहली राज्य स्तरीय हॉकी लीग, छह टीमें लेंगी हिस्सा, राज्य के खिलाड़ियों को मिलेगा बड़ा मंच
- हेमाबंद में पशु क्रूरता मामले में प्रशासन की सख्ती, आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार,शासकीय भूमि से अतिक्रमण हटाया गया
- नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर – आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी
- ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’ की योजनाओं से हेमलता बनीं ड्रोन दीदी
- सातवें वेतनमान के पेंशनरों को अब 58 प्रतिशत और छटवें वेतमान के पेंशनरों को मिलेगा 257 प्रतिशत महंगाई राहत
- रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की राशि बनी बहनों के लिए शगुन, बलरामपुर की रानी, प्रमिला और करिश्मा के चेहरे पर आई मुस्कान
- रक्षाबंधन से पहले विष्णु भैया का बहनों को खुशियों का उपहार

