Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
- भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
- जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
- मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद
- जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च
- लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
- संवेदनशील पहल: मुख्यमंत्री जनदर्शन में 30 साल बाद बुजुर्ग को मिली ‘सुनने की शक्ति’, मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र और चश्मा
Author: admin
शैक्षणिक भ्रमण के दौरान विधानसभा भवन, साइंस पार्क, गुरु घासीदास संग्रहालय और रायपुर कलेक्टोरेट का किया भ्रमण खबर वर्ल्ड न्यूज- टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। जवाहर नवोदय विद्यालय, कबीरधाम के 50 छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण अंतर्गत आज रायपुर के विभिन्न स्थानो का भ्रमण करवाया गया। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं ने आज उपमुख्यमंत्री निवास कार्यालय में उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा से मुलाकात की और अपने शैक्षणिक भ्रमण के बारे में जानकारी दी। इस शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन भारतीय संविधान, शासन व्यवस्था, नागरिक कर्तव्यों एवं मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के उद्देश्य से किया गया है।छात्र-छात्राओ ने आज विधानसभा भवन का भ्रमण किया…
कलेक्टर ने ’नशा मुक्त भारत अभियान’ को जमीनी स्तर पर प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों की ली बैठक खबर वर्ल्ड न्यूज- टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। कलेक्टर जनमेजय महोबे ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में नशा मुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में बैठक ली। बैठक में जिले की नशा मुक्ति से संबंधित कार्य योजना पर विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें विभिन्न विभागों के लिए निर्धारित दायित्वों और कार्यों के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही ’नशा मुक्त भारत अभियान’ को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने की रणनीतियों पर चर्चा की गई। कलेक्टर महोबे ने सभी…
खबर वर्ल्ड न्यूज- टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। जिला कबीरधाम के ग्राम रानी सागर के पास आज एक दुःखद सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें दो बाइक सवार आपस में टकरा गए और सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा अपने काफिले के साथ वहां से गुजर रहे थे, घायलों को देखते ही उपमुख्यमंत्री ने अपने काफिले को तुरंत रुकवाया और मानवीयता का परिचय देते हुए घायलों को अपने काफिले की गाड़ी में बैठाकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाने का निर्देश दिया और अस्पताल में बेहतर इलाज के निर्देश दिए। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने स्वयं घटना स्थल पर रुककर स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के मंशानुरूप कबीरधाम जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से हो रहा विस्तार खबर वर्ल्ड न्यूज- टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप कबीरधाम जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से सुधार एवं विस्तार हो रहा है। जिले में महज पांच माह के भीतर ही सुरक्षित मातृत्व आश्वसन योजना के तहत जिले के 723 गर्भवती माताओं को निःशुल्क सोनोग्राफी का लाभ दिया गया है। जिले के जिला अस्पताल कवर्धा और जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पंडरिया में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार हुआ है साथ ही…
सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिलाओं ने की भागीदारी खबर वर्ल्ड न्यूज- टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा बुधवार को सामुदायिक भवन, पंडरिया में तीज मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र की 1500 से अधिक महिलाएं शामिल हुईं। कार्यक्रम में महिलाओं के मनोरंजन हेतु सामूहिक एवं एकल नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था जिसमें उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विधायक भावना बोहरा ने प्रतियोगिता में विजयी महिलाओं को सम्मानित कर तीज पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी, वहीं उनके साथबड़े ही उत्साहव व विभिन्न गतिविधयों के साथ उत्सव को मनाया।कार्यक्रम में सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग मुख्यालय के निगम क्षेत्र में कुत्तों की आबादी में तेजी से इजाफा हुआ है, ज्यादातर कुत्ते मछली मटन और चिकन के दुकानें के आस-पास देखे जाते हैं। हिंसक अवारा कुत्तों के काटने की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं। आवारा कुत्ते बुजुर्गों और बच्चों को ज्यादा निशाना बनाते हैं। रात के समय ये कुत्ते कुछ ज्यादा ही आक्रामक हो उठते हैं और साईकिल अथवा बाईक से जा रहे लोगों को काफी दूर तक दौड़ाते हैं, इससे दुर्घटना की आशांका से इनकार नही किया जा सकता है। अब नगर पालिक निगम प्रशासन ने शहर के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना जिले के ग्राम जरहागांव के अनिल कश्यप के लिए वरदान बन गया है। लीवर के सफल ऑपरेशन के बाद उन्हें नया जीवन मिला है। बता दें कि कश्यप को विगत 3-4 साल से लीवर संबंधी समस्या के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। इसका उपचार कराने के लिए वह कई निजी अस्पतालों का चक्कर भी लगा चुके थे, लेकिन उपचार में अत्यधिक राशि लगने के कारण उनके लिए ईलाज कराना सम्भव नहीं था। इसी बीच में वह जिला चिकित्सालय में गए, जहां चिकित्सकों द्वारा बताया गया…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिले में राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों में गर्भवती, शिशुवती महिलाओं और बच्चों के अभिभावकों की उपस्थिति में पोषण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में पोषण माह अंतर्गत 06 सितम्बर को सेक्टर पर्यवेक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं द्वारा जिले के आंगनबाड़ियों में व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान पोषण आहार, 36 प्रकार की भाजियों एवं उससे मिलने वाले पौष्टिक तत्वों के संबंध में जानकारी दी गई। वहीं 07 सितम्बर को आंगनबाड़ी केन्द्रों में 06 माह के बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। इसी तरह 08 सितम्बर को छत्तीसगढ़ी व्यंजन…
जिले में अब तक लगभग 1.60 लाख पशुओं को लगाया गया रोग प्रतिबंधात्मक टीकाकरण खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर चांपा। कलेक्टर आकाश छिकारा के निर्देशन में पशु स्वास्थ एवं पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जिले में गौवंशीय एवं भैसवंशीय पशुओं मे 15 अगस्त 2024 से 30 सितंम्बर 2024 तक सघन खुरहा चपका (एफ.एम.डी) टीकाकरण राउण्ड-4 अभियान चलाया जा रहा है। उपसंचालक पशु चिकित्सा ने बताया कि अभियान के तहत जिले के समस्त विकासखंडो मे विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों तथा गौ सेवकों, पी.ए.आई.डब्ल्यू., पशुधन मित्रो के गठित दल द्वारा समस्त गौवंशीय एवं भैसवंशीय पशुओं को खुरहा चपका रोग के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक टीकाकरण…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के बस्तर संभाग प्रभारी रजनीश सिंह ने आज बुधवार को संभाग मुख्यालय जगदलपुर के मां दंतेश्वरी शक्ति केंद्र पर पहुंचकर शक्ति केन्द्र प्रभारी मनोहर दत्त तिवारी, सहयोगी प्रकाश झा,सयोंजक राजपाल कसेर, सह प्रभारी दशरथ गुप्ता सहित भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चर्चा की और भाजपा सदस्यता अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता में लेकर निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने कहा। उन्हाेने स्थानीय निवासियों से भेंटकर भाजपा के सदस्य बनाये। भाजपा बस्तर संभाग प्रभारी रजनीश सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र के निर्माण के लिये कार्य करती है। देश के वैभव…

