खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग मुख्यालय के निगम क्षेत्र में कुत्तों की आबादी में तेजी से इजाफा हुआ है, ज्यादातर कुत्ते मछली मटन और चिकन के दुकानें के आस-पास देखे जाते हैं। हिंसक अवारा कुत्तों के काटने की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं। आवारा कुत्ते बुजुर्गों और बच्चों को ज्यादा निशाना बनाते हैं। रात के समय ये कुत्ते कुछ ज्यादा ही आक्रामक हो उठते हैं और साईकिल अथवा बाईक से जा रहे लोगों को काफी दूर तक दौड़ाते हैं, इससे दुर्घटना की आशांका से इनकार नही किया जा सकता है।
अब नगर पालिक निगम प्रशासन ने शहर के लोगों को आवारा कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने के लिए कुत्ताें के मेटिंग सीजन से ठीक पहले आवारा कुत्तों के बधियाकरण यानि नसबंदी और टीकाकरण के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। इस कार्य के लिए भिलाई दुर्ग के संस्था एनिमल केयर सर्विस द्वारा कुत्तों को पकड़कर उनका बधियाकरण एवं टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है। इस कार्य की शुरुआत संजय बाजार क्षेत्र से की गई है। इस अभियान के तहत पूरे शहर के सभी वार्डो से आवारा कुत्तों पकड़ कर उनका बधियाकरण एवं टीकाकरण किया जाएगा इसके अतिरिक्त आवारा कुत्तों से संबंधित शिकायत हो तो नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग में सम्पर्क कर सकते हैं।
यह भी िविदत हाे कि कुत्तों की नसबंदी के लिए कुत्तों को पकड़ कर नसबंदी वाली जगह पर लाने, उनकी नसबंदी करने, फिर डाइट देने, एंटी रैबिज टीका लगाने, जब वह स्वस्थ महसूस करने लगे तब उसे छोड़ने आदि प्रक्रियाओं पर प्रति कुत्ता लगभग एक हजार रुपए का खर्च आता है। एक अनुमान के अनुसार जगदलपुर निगम क्षेत्र में लगभग 3 हजार आवारा कुत्ते हैं। इस लिहाज इन सारे कुत्तों की नसबंदी पर तीस लाख रुपए खर्च होंगे।
Trending
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
- भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
- जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
- मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद
- जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च
- लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
- संवेदनशील पहल: मुख्यमंत्री जनदर्शन में 30 साल बाद बुजुर्ग को मिली ‘सुनने की शक्ति’, मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र और चश्मा

