Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
- जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
- मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद
- जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च
- लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
- संवेदनशील पहल: मुख्यमंत्री जनदर्शन में 30 साल बाद बुजुर्ग को मिली ‘सुनने की शक्ति’, मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र और चश्मा
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज- टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। आज नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा नगर पालिका परिषद पंडरिया के सौंदर्यीकरण एवं जनसुविधाओं के विस्तार हेतु 3 करोड़ रुपये एवं नगर पंचायत पांडातराई हेतु 2 करोड़ 40 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान करने के लिए माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव जी का कोटि-कोटि आभार।पंडरिया विधानसभा का समुचित विकास, जन सुविधाओं का विस्तार और स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण के लिए यह सौगात विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प एवं समृद्ध पंडरिया के लक्ष्य को पूरा करने में सार्थक सिद्ध होगा।
सनातन धर्म में एकादशी का बड़ा धार्मिक महत्व है। यह दिन बेहद ही शुभ माना जाता है, क्योंकि यह भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित है। इस पवित्र दिन पर भक्त भगवान विष्णु की पूजा करते हैं और कठोर उपवास का पालन करते हैं। फिर द्वादशी तिथि में व्रत का पारण करते हैं। एक माह में दो एकादशी मनाई पड़ती हैं। एक शुक्ल पक्ष और दूसरी कृष्ण पक्ष में। वैसे तो साल में कुल 24 एकादशी आती हैं, जब सितंबर माह चल रहा है, तो चलिए इस माह में कब-कब एकादशी पड़ रही है? इसका शुभ मुहूर्त और पूजा…
नई दिल्ली। हॉरर और कॉमेडी से भरपूर फिल्म ‘स्त्री 2’ में इस बार सरकटे का आतंक देखने को मिला है। अमर कौशिक के डायरेक्शन में बनी इस मूवी ने लोगों को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दिया। यही वजह है कि फिल्म घरेलू कलेक्शन के साथ ही वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी जलवा काट रही है। स्त्री 2 फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई दिन पहले 550 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया और अब इस मूवी ने 600 करोड़ की तरफ कदम बढ़ा दिए हैं। वहीं, अगर इसके वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो वहां इसने इस आंकड़े को भी क्रॉस कर…
नई दिल्ली। यदि आपका बच्चा छह साल से कम आयु वर्ग का है तो उसे मोबाइल व टीवी स्क्रीन से दूर रखिए। ऐसा न करने पर आपको पछताना भी पड़ सकता है। बच्चों के लिए स्क्रीन टाइम और स्क्रीन एक्सपोजर के दुष्प्रभाव बेहद गंभीर हो सकते हैं। मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र की ओर से किए सर्वे में यह परिणाम सामने आए हैं।मंडलीय मनोविज्ञान केंद्र की प्रवक्ता डा. मनीषा तेवतिया ने यह सर्वे अपनी टीम के साथ किया। आनलाइन एवं आफलाइन सर्वे में करीब चार सौ अभिभावकों और उनके बच्चों को लिया गया। सर्वे में सामने आया कि ज्यादा स्क्रीन पर रहने…
ऑपरेशन थियेटर और श्मशान की होगी सुविधा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नगर निगम रायपुर के जोन क्रमांक 8 के तहत सोनडोंगरी क्षेत्र में पंडित जवाहरलाल नेहरू वार्ड क्रमांक 2 में स्थित डॉग शेल्टर हाउस का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। नगर निगम आयुक्त अबिनाष मिश्रा ने इस परियोजना की प्राथमिकता के साथ समय पर पूरा करने के लिए जोन 8 के अधिकारियों को निर्देशित किया है।इस डॉग शेल्टर हाउस में अस्वस्थ श्वानों के लिए 50 कैनल बनाए जा रहे हैं, जो श्वानों को समुचित उपचार और देखभाल प्रदान करेंगे। इसके अतिरिक्त, शेल्टर हाउस में डॉ. के चेम्बर, श्वानों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस में भर्ती का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश के पुलिस बल में नए पदों में भर्ती के लिए वित्त विभाग ने हरी झंडी दे दी है। इसके लिए जल्द ही प्रक्रिया शुरू होगी। गृह विभाग ने पुलिस विभाग में अलग-अलग 341 रिक्त पदों पर भर्ती की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव बनाकर वित्त विभाग के पास भेजा था, जिसे स्वीकृति मिल गई है। इसमें सब इंस्पेक्टर के सबसे अधिक 278 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार यह स्वीकृत किए गए सभी पद नए हैं। स्वीकृत नए पदों की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पर्वाधिराज दशलक्षण महापर्व के पावन अवसर पर तीसरे दिन उत्तम शौच धर्म की आराधना की गई। श्री दिगम्बर जैन खंडेलवाल मंदिर जी, सन्मति नगर, फाफाडीह, रायपुर में प्रातःकाल भक्तों ने मंदिर जी में अभिषेक शांतिधारा से लेकर पर्व पूजाएं कर धर्मलाभ लिया। भाद्र शुक्ल अष्टमी के दिन जैन धर्म के नवमें तीर्थकर भगवान पुष्पदन्त जी को मोक्ष प्राप्त हुआ था। मंदिर समिति ने भगवान पुष्पदन्त जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया। सर्वप्रथम मूल वेदी में भगवान पुष्पदन्त जी को निर्वाण लाडू चढ़ाया गया । इसके बाद महाआरती की गई। मूल वेदी में शांतिधारा, निर्वाण लाडू…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिला सुकमा में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में चलाये जा रहे छत्तीसगढ़ शासन की‘‘छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति’’ एवं ‘‘नियद नेल्ला नार’’ योजना से प्रभावित होकर तथा अति संवेदनशील अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव व नक्सलियों के अमानवीय, आधारहीन विचारधारा एवं उनके शोषण, अत्याचार तथा बाहरी नक्सलियों के द्वारा भेदभाव करने तथा स्थानीय आदिवासियों पर होने वाले हिंसा से तंग आकर समाज की मुख्यधारा में जुड़ने की उद्देश्य से नक्सली संगठन में सक्रिय 2 महिला सहित 3 नक्सलियों क्रमशः 1. कुमारी वेको जोगी उर्फ संगीता किस्टाराम एरिया पार्टी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज और 13 सितम्बर को राजधानी रायपुर में कलेक्टर-पुलिस अधीक्षक कॉन्फ्रेंस लेंगे। राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में आयोजित इस कॉन्फ्रेंस के पहले दिन मुख्यमंत्री 12 सितम्बर को जिलों के कलेक्टर और संभाग के कमिश्नर से राज्य और केन्द्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। वहीं कॉन्फ्रेंस के दूसरे दिन 13 सितम्बर को मुख्यमंत्री कलेक्टर और संभागायुक्त के साथ पुलिस अधीक्षक और पुलिस महानिरीक्षक के साथ जिलों में कानून व्यवस्था सहित विभिन्न मुद्दों की समीक्षा करेंगे। कलेक्टर कॉन्फ्रेंस राजधानी रायपुर के न्यू सर्किट हाउस में प्रातः…
खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर। आज निवास कार्यालय में ऐतिहासिक “बस्तर दशहरा पर्व” के सफल आयोजन के संबंध में समीक्षा बैठक ली। इस दौरान, बस्तर दशहरा की गरिमा के अनुरूप पर्व के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए। 75 दिनों तक चलने वाला बस्तर दशहरा छत्तीसगढ़ की अनमोल धरोहर है। जो पिछले महीने 4 अगस्त को हरेली अमावस्या पर पाट जात्रा पूजा से शुरू हुआ है और 19 अक्टूबर 2024 तक मनाया जाएगा। यह पर्व हमारे जनजातीय समुदायों की समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपराओं का प्रतीक है। बैठक…

