खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस में भर्ती का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश के पुलिस बल में नए पदों में भर्ती के लिए वित्त विभाग ने हरी झंडी दे दी है। इसके लिए जल्द ही प्रक्रिया शुरू होगी। गृह विभाग ने पुलिस विभाग में अलग-अलग 341 रिक्त पदों पर भर्ती की स्वीकृति के लिए प्रस्ताव बनाकर वित्त विभाग के पास भेजा था, जिसे स्वीकृति मिल गई है। इसमें सब इंस्पेक्टर के सबसे अधिक 278 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार यह स्वीकृत किए गए सभी पद नए हैं। स्वीकृत नए पदों की प्रक्रिया वर्तमान में चल रही 960 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया से अलग चलेगी। पुलिस मुख्यालय की ओर से अभी स्वीकृत किए गए 341 पदों के लिए नए सिरे से विज्ञापन जारी कर आवेदन मंगाए जाएंगे। इस भर्ती में प्लाटून कमांडर के 14 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
रिक्त पदों के भरे जाने से पुलिस बल की कार्यक्षमता में वृद्धि होगी, जिससे कानून व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा। साथ ही युवाओं को स्थिर और सम्मानजनक करियर के अवसर मिलेंगे। गृह विभाग के अधिकारियों का कहना है कि भर्ती की प्रक्रियाओं और आवश्यकताओं के बारे में विस्तृत जानकारी जल्द जारी होगी।
Trending
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
- भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
- जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
- मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद
- जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च
- लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
- संवेदनशील पहल: मुख्यमंत्री जनदर्शन में 30 साल बाद बुजुर्ग को मिली ‘सुनने की शक्ति’, मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र और चश्मा

