Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
- जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
- मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद
- जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च
- लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
- संवेदनशील पहल: मुख्यमंत्री जनदर्शन में 30 साल बाद बुजुर्ग को मिली ‘सुनने की शक्ति’, मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र और चश्मा
- जिला चिकित्सालय मुंगेली में सर्पदंश पीड़ित 11 वर्षीय बालक को मिला नया जीवन, तीन दिन वेंटिलेटर पर रहने के बाद स्वस्थ
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l मुख्यमंत्री निवास में हर सप्ताह गुरुवार को आयोजित होने वाला जनदर्शन कार्यक्रम 12 सितंबर को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लोगों की समस्याओं को सुनते हैं और मौके पर ही अधिकारियों को समाधान के निर्देश देते हैं।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला और नकली होलोग्राम मामले के आरोपियों की न्यायिक रिमांड 14 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है। शराब घोटाले के आरोपी अनवर ढेबर और अरुणपति त्रिपाठी को कोर्ट ने 25 सितंबर तक जेल भेज दिया है। आज ईडी की स्पेशल कोर्ट में दोनों को पेश किया गया था, जहां दोनों आरोपियों की रिमांड बढ़ाई गई।वहीं नकली होलोग्राम मामले में जेल में बंद 4 आरोपियों को भी आज एसीबी की विशेष कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी दिलीप पांडे, अनुराग दिवेदी, दीपक द्वारी, अमित सिंह की न्यायिक रिमांड भी 14 दिन यानी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर जिले में कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के निर्देश पर घरेलु गैस-सिलेंडरों की कालाबाजारी और उनके दुरूपयोग को रोकने के लिए खाद्य विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है। आज खाद्य नियंत्रक श्री भूपेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में विभाग की टीम ने अमन नगर मोवा के गोदाम पर छापा मारकर अवैध रूप से बड़े सिलेंडरों से गैस निकालकर छोटे सिलेंडरों में रिफिलिंग पर कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के दौरान अलग-अलग कंपनियों के 98 गैस-सिलेंडर भी जब्त किए गए है। इसके साथ ही बड़े सिलेंडरों से छोटे सिलेंडरों में घरेलु एलपीजी गैस रिफिलिंग के लिए इस्तेमाल…
खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l चक्रधर समारोह महाराजा चक्रधर सिंह के सांगीतिक व्यक्तित्व का स्पंदित रूपांकन हैं ।गायन वादन और नृत्य के क्षेत्र में श्रेष्ठ कलाकारों सहित नयी पीढ़ी के प्रतिभाशाली कला साधक इस भव्य समारोह में अपनी प्रस्तुति एवं कला का प्रदर्शन करते हैं । इस समारोह के माध्यम से छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर वर्ष रायगढ़ जिले में विभिन्न कलाकारों को मंच प्रदान किया जाता है ।इसी कड़ी में कक्षा 8वी की युवा कत्थक नृत्यांगना सौम्या नामदेव अपने गुरु प्रीती रूद्र वैष्णव जी के मार्गदर्शन में कला का प्रदर्शन करेंगी। जहा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। प्रदेश के आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री रामविचार नेताम और वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन आज पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डे के मैत्री नगर रिसाली भिलाई स्थित निवास गृह पहुंचे। मंत्री द्वय ने यहां स्व. श्याम जी पाण्डे के छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिये। उन्होंने पूर्व सांसद सुश्री पांडे और परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। विदित हो कि विगत 9 सितंबर 2024 को पूर्व सांसद सरोज पाण्डे की पिता श्याम पाण्डे का निधन हो गया। आदिम जाति…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सुशासन की सरकार और संवेदनशील सरकार ने आवासहीन परिवारों को पक्की छत देने के लिए कृत संकल्पित है। यह योजना न केवल लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने में सहायक है, बल्कि उन्हें एक सुरक्षित और स्थिर आवास भी प्रदान करती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में गरीब परिवारों को उनका खुद का पक्का मकान मिल रहा है। बलरामपुर जिला के सुरजन कोरवा ने पक्के आवास के लिए प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है। वे बताते हैं जिले के विकासखण्ड राजपुर के…
वित्त मंत्री चौधरी ने सभी खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर कुश्ती प्रतियोगिता का कराया शुरुआत, दी शुभकामनाएं खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने आज रायगढ़ के रामलीला मैदान में अखिल भारतीय कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने महाराज चक्रधर सिंह और भगवान हनुमान जी के छायाचित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। वित्तमंत्री चौधरी ने प्रतियोगिता में शामिल सभी खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर बेहतर खेल प्रदर्शन की शुभकामनाएं दी। वित्तमंत्री चौधरी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह हर्ष का विषय है कि आप सभी 39वें चक्रधर समारोह में सम्मिलित हुए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन एवं बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश में नवाचारी पहल अंतर्गत पीएम जनमन योजना के बेहतर क्रियान्वयन एवं हितग्राहियों के सतत मॉनिटरिंग हेतु आदिवासी विकास विभाग द्वारा कमार परिवारों को प्रोग्रेस मॉनिटरिंग कार्ड का वितरण किया गया। उक्त प्रोग्रेस मॉनिटरिंग कार्ड का वितरण कसडोल विकासखंड के ग्राम बल्दाकछार एवं अवराई में विशेष पिछड़ी जनजाति कमार निवासरत 46 परिवारों को आज किया गया है। प्रोग्रेस मॉनिटरिंग कार्ड के जरिए सीधे प्रधानमंत्री आवास योजना,जल जीवन मिशन,प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना,सौभाग्य योजना (प्रधानमंत्री सहज बिजली हर घर योजना),शिक्षा के लिए हॉस्टल आवासीय शिक्षा योजनाएं, प्रधानमंत्री…
मंत्रालय में विभागीय सचिवों के साथ बैठक में दिए आवश्यक निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज मंत्रालय में विभागीय कार्यों की समीक्षा की है। समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने सचिव स्तर के सभी अधिकारियों को और बेहतर कार्य करने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में चिकित्सा शिक्षा , स्वास्थ्य सेवाएं, आयुष, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, सीजीएमएससी एवं खाद्य एवं औषधि विभाग से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जायसवाल ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य जनहित से जुड़ा एक बड़ा मुद्दा है…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन के नए अध्यक्ष चुने गए पहाड़ी कोरवा लोगों की नैसर्गिक तीरंदाजी प्रतिभा को तराशने जशपुर क्षेत्र में आर्चरी अकादमी का विस्तार करेंगे खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। मुख्यमंत्री निवास में आज आयोजित की गई एसोसिएशन की आम सभा की बैठक में सर्व सम्मति से मुख्यमंत्री साय को अध्यक्ष चुना गया।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि आज व्यक्तिगत रूप से मेरे लिए गौरव की बात है, आप लोगों ने सर्वसम्मति से मुझे छत्तीसगढ़ प्रदेश आर्चरी एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना। इसके…

