खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। प्रदेश के आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री रामविचार नेताम और वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन आज पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डे के मैत्री नगर रिसाली भिलाई स्थित निवास गृह पहुंचे। मंत्री द्वय ने यहां स्व. श्याम जी पाण्डे के छाया चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिये। उन्होंने पूर्व सांसद सुश्री पांडे और परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। विदित हो कि विगत 9 सितंबर 2024 को पूर्व सांसद सरोज पाण्डे की पिता श्याम पाण्डे का निधन हो गया।
आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री रामविचार नेताम आज ग्राम पाऊवारा पूर्व लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू के निवास पहंुचे। उन्होंने यहां पर स्व. कमला देवी साहू के छायाचित्र पर पुष्प कुंज अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की। मंत्री श्री नेताम ने पूर्व मंत्री श्री साहू व उनके परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त किया। विदित हो कि विगत 09 सितम्बर को पूर्व मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू की धर्मपत्नी कमलादेवी साहू की निधन हो गई हैं।
Trending
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
- भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
- जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
- मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद
- जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च
- लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
- संवेदनशील पहल: मुख्यमंत्री जनदर्शन में 30 साल बाद बुजुर्ग को मिली ‘सुनने की शक्ति’, मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र और चश्मा

