खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान के बस्तर संभाग प्रभारी रजनीश सिंह ने आज बुधवार को संभाग मुख्यालय जगदलपुर के मां दंतेश्वरी शक्ति केंद्र पर पहुंचकर शक्ति केन्द्र प्रभारी मनोहर दत्त तिवारी, सहयोगी प्रकाश झा,सयोंजक राजपाल कसेर, सह प्रभारी दशरथ गुप्ता सहित भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर चर्चा की और भाजपा सदस्यता अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता में लेकर निर्धारित लक्ष्य को पूर्ण करने कहा। उन्हाेने स्थानीय निवासियों से भेंटकर भाजपा के सदस्य बनाये। भाजपा बस्तर संभाग प्रभारी रजनीश सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र के निर्माण के लिये कार्य करती है। देश के वैभव को शिखर तक पहुंचाने अधिक से अधिक लोग भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।
प्रभारी रजनीश सिंह ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को पचास सदस्य बनाने है और एक-एक बूथ में दो सौ सदस्य बनाना है। हर कार्यकर्ता, पदाधिकारी, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बूथ स्तर तक पहुंचकर सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाना है। भाजपा के कार्यकर्ता लोगों के बीच जायें, घर-घर पहुँच कर संवाद स्थापित करें और भाजपा की ज्यादा से ज्यादा सदस्यता ग्रहण करवायें। उन्हाेंने कहा कि भाजपा का बल कार्यकर्ता हैं, और संगठन को मज़बूती देने नये सदस्य बनाने कर्मठता से पूरी शक्ति लगायें। उन्हाेंने बूथ स्तर पर निवासरत लोगों से सदस्य बनने आग्रह किया और राष्ट्र की सतत सेवा में भाजपा से जुड़ कर आगे आने कहा।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी, वेद प्रकाश पांडेय, सुरेश गुप्ता,राकेश तिवारी, आर्येन्द्र आर्य, संग्राम सिंह राणा, अतुल सिम्हा, प्रकाश झा, संतोष बाजपेयी, योगेश शुक्ला, रजिता पानीग्राही, जगत चौहान, माधवी मण्डल, प्रीतम बघेल, कमल दास, रतन नाग, अखिलेश शुक्ला, शांति कश्यप, लक्ष्मी कश्यप, तुलसी कश्यप, लक्ष्मी कर्मा, सुलोचना मंडावी, मनीमा सागर, पार्वती सागर आदि उपस्थित थे।
Trending
- आजीविका डबरियों से बदलेगी गांवों की तस्वीर, लक्ष्य से 50 प्रतिशत ज्यादा हुआ निर्माण, अब 23 हजार को मंजूरी
- भारतीय भागीदारी (छत्तीसगढ़ संशोधन) विधेयक, 2026 के संबंध में बैठक आयोजित
- जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
- मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद
- जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता: राजनांदगांव के 3 वर्षीय पार्थ साहू को मिलेगी नेत्र ज्योति, लेंस प्रत्यारोपण के लिए शासन उठाएगा खर्च
- लोकभवन में मनाया गया संविधान दिवस
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर होगा छह वर्षीय छयांश का पूरा उपचार
- संवेदनशील पहल: मुख्यमंत्री जनदर्शन में 30 साल बाद बुजुर्ग को मिली ‘सुनने की शक्ति’, मौके पर ही मिला श्रवण यंत्र और चश्मा

