Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। जिला पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है, जिसमें थाना प्रभारियों को एक जगह से दूसरी जगह भेजा गया है। यह ट्रांसफर लिस्ट एसपी विजय अग्रवाल ने जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार शशांक सिंह को गिधौरी से स्थानांतरित होकर भाटापारा शहर थाना प्रभारी बनाया गया है, रितेश मिश्रा को कसडोल से स्थानांतरित होकर सिमगा थाना प्रभारी बनाया गया हैं। योगिता खापर्डे को सिमगा से स्थानांतरित होकर कसडोल का थाना प्रभारी बनाया गया है, हेमंत पटेल को रक्षित केंद्र से स्थानांतरित होकर गिधौरी का थाना प्रभारी बनाया गया है, परिवेश तिवारी को भाटापारा शहर से स्थानांतरित…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले के मोहन नगर पुलिस और एसीसीयू की टीम ने 12 लाख रुपए के हेरोइन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 150 ग्राम चिट्टा और 53 हजार रुपए नगद भी जब्त किया है।दुर्ग एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दो लोग हेरोइन लेकर उसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस 18 अप्रैल को कृषि उपज मंडी सिकोला भाठा दुर्ग के पास पहुंची और निगरानी करने लगी। टीम ने देखा कि दो व्यक्ति चिट्टा हेरोइन बेच रहे हैं।…

Read More

नई दिल्ली। मल्लिकार्जुन खड़गे ने AICC के सभी जनरल सेक्रेटरी की बैठक ली जिसमें भूपेश बघेल शामिल हुए। पूर्व सीएम बघेल ने बैठक की जानकारी साझा करते बताया, AICC जनरल सेक्रेटरी, इंचार्ज और फ्रंटल ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक में शामिल हुआ। जिसमें अहमदाबाद में पारित प्रस्ताव न्याय पथ: संकल्प, समर्पण, संघर्ष और हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी द्वारा गुजरात में प्रारंभ किए गए ‘संगठन सृजन अभियान’ पर विस्तृत चर्चा हुई।निश्चित रूप से यह वर्ष संगठन निर्माण को समर्पित है। हम सब मिलकर बूथ स्तर तक सशक्त और सक्षम ढाँचा निर्माण के लिए समर्पित भी हैं और प्रतिबद्ध…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। न्यायधानी में एक बुजुर्ग महिला को नशीला पानी पिलाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है. बावजी नगर की रहने वाली पीड़िता हेमलता भोंसले शुक्रवार की शाम करीब 6:30 बजे दवा लेने निकली थी, लेकिन रास्ते में तीन लोगों ने ऑटो में बैठाकर उन्हें घर छोड़ने का भरोसा दिलाया और लूट की वारदात को अंजाम दिया. पीड़िता के मुताबिक आरोपियों में एक नाबालिग लड़की, एक महिला और एक अधेड़ उम्र का पुरुष शामिल…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। गौ माता का संरक्षण आज निहायत ही जरूरी हो गया है। गाय की विलुप्तता मानव समाज को निगल जाएगी। भक्ति मार्ग व गौ माता के संबंधों को उल्लेखित करते हुए बताया गया है कि गौ माता की सेवा करने वाले नंद बाबा के घर भगवान स्वंय अवतरित हो सकते हैं तो हमारे आपके के जीवन में सुख शांति व समृद्धि के लिए आज गौ माता की सेवा जरूरी है। हमें प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ भी करना चाहिए। अग्रोहा कालोनी विष्णुभवन में चल रही श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह के अंतर्गत आचार्य पंडित झम्मन शास्त्री ने अपने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में रायपुर के माना नगर पंचायत क्षेत्र में आज सुबह 10:30 बजे भाजपा युवा मोर्चा विरोध प्रदर्शन करेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अर्थी निकालकर पुतला दहन किया जाएगा। प्रदर्शन में भाजपा विधायक मोतीलाल साहू, जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहेंगे।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक वे सुबह 11:30 बजे वे धर्म रक्षा महायज्ञ एवं सनातन संस्कृति कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के नवनियुक्त पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने शहीद स्मारक भवन पहुंचेंगे। वहीं शाम 4:30 बजे पत्रिका समाचार पत्र के की-नोट कार्यक्रम में भाग लेंगे। रात 8:30 बजे एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति रहेगी और अंत में 9 बजे वे एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।

Read More

*छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी ने माननीय राष्ट्रपति महोदया, राज्यपाल पश्चिम बंगाल तथा प्रधानमंत्री भारत सरकार को लिखे पत्र* *पश्चिम बंगाल में संवैधानिक तंत्र की विफलता के कारण अनुच्छेद 356 तत्काल लागू करने की अपील*   खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l  छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी के सदस्य पश्चिम बंगाल में व्याप्त *कानून व्यवस्था की भयावह स्थिति एवं Hindu Genocide* से अत्यंत व्यथित हैं। पश्चिम बंगाल में हाल की घटनाएं कानून और व्यवस्था की पूर्ण विफलता को दर्शाते हैं। वर्तमान में जारी व्यापक दंगे, हिंदू समुदाय के खिलाफ व्यवस्थित हमले और हिंसा (HINDU GENOCIDE), बड़ी संख्या में हिंदुओं का पलायन और राज्य प्रशासन…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भारतीय सिंधु सभा व पतंजलि योग समिति के तत्वाधान में 10 दिवसीय निःशुल्क योग शिविर सिंधु भवन में होना हैं, इस योग शिविर में आसाध्य रोग व जटिल बीमारियों का घरेलू इलाज भी बताया जाएगा। सिंधु भवन में होने जा रहे निःशुल्क योग शिविर के साथ प्रति दिन जांच व उपचार भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम हेतु सिंधु भवन में आहूत बैठक में आयोजन समिति गठित की गई जिसमें योग शिविर के संरक्षक उधाराम मूलचंदानी, गोवर्धन दास नवतानी, राजाराम नवतानी, कैलाश दंडवानी, पुष्पा मनवानी, चंद्रा देवी नवतानी अध्यक्ष मनीष मूलचंदानी उपाध्यक्ष दीपक वासवानी सचिव किशोर मनवानी,…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अगुवाई में प्रदेश में सुशासन तिहार की शुरुआत की गई है, जो कि सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियों और योजनाओं की व्यापक सफलता का प्रतीक बन चुका है। इस तिहार का उद्देश्य है आम जनता तक सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुँचाना और उन्हें सशक्त बनाना। वास्तव में निराकरण से जनता के दिलों में खुशियों की बयार बहने लगी है। जनता से सरोकार और संवाद करने वाली सरकार जनता की हितों के लिए उनके द्वारा दिए गए आवेदनों का गम्भीरता से निराकरण कर रही है, जिसका असर दिखाई दे रहा है।पतेरापाली के युगेश्वरी…

Read More