खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भारतीय सिंधु सभा व पतंजलि योग समिति के तत्वाधान में 10 दिवसीय निःशुल्क योग शिविर सिंधु भवन में होना हैं, इस योग शिविर में आसाध्य रोग व जटिल बीमारियों का घरेलू इलाज भी बताया जाएगा। सिंधु भवन में होने जा रहे निःशुल्क योग शिविर के साथ प्रति दिन जांच व उपचार भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम हेतु सिंधु भवन में आहूत बैठक में आयोजन समिति गठित की गई जिसमें योग शिविर के संरक्षक उधाराम मूलचंदानी, गोवर्धन दास नवतानी, राजाराम नवतानी, कैलाश दंडवानी, पुष्पा मनवानी, चंद्रा देवी नवतानी अध्यक्ष मनीष मूलचंदानी उपाध्यक्ष दीपक वासवानी सचिव किशोर मनवानी, सहसचिव विजय बसंतवानी, कोषाध्यक्ष बृजलाल नागवानी स्वागत समिति संजय नात्थानी, विशाल दूल्हानी, डुला लछवानी, रविंद्र हेमनानी, प्रिया नवतानी अपनी सेवाएं देंगे। भारतीय सिंधु सभा के अध्यक्ष मनीष मूलचंदानी ने बताया कि 21 अप्रेल से 30 अप्रेल तक योग शिविर होगा समय प्रातः 6 बजे से 7:30 बजे तक होगा। इस निःशुल्क योग शिविर को पतंजलि योग समिति के मनोज पानीग्राही व सहयोगियों द्वारा संचालित किया जायेगा।
पतंजलि योग समिति के मनोज पानीग्राही ने बताया इस निःशुल्क योग शिविर में योग के साथ-साथ प्रतिदिन रोग संबंधित जांच किया जाना, रक्तचाप, शुगर, थायराइड, मोटापा व वजन कम करना, शायनस, सर्दी खासी, बुखार, जोड़ो का दर्द, अनिद्रा व अन्य स्वास्थ्य संबंधित रोगों का मिट्टी-पट्टी से उपचार करेंगे। जारी विज्ञप्ति में किशोर मनवानी ने बताया इस योग शिविर में शामिल होने के लिए अपना पंजीयन के लिए 9826760114 नम्बर पर जानकारी देवे।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

