Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के निर्देश पर जिलेभर में अवैध शराब के विरुद्ध सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में एडिशनल एसपी आकाश मरकाम और डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा अपने समस्त बीट आरक्षकों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने और तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में 19 अप्रैल को बीट आरक्षक से ग्राम नंदेली में अवैध शराब बिक्री की सूचना प्राप्त हुई, जिस पर तत्काल एक बार फिर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने गांव में दबिश…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के मुजगहन थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े अवैध गैस रिफिलिंग रैकेट का खुलासा किया है। यह रैकेट ग्राम कांदुल स्थित भारत गैस गोदाम के सामने नाले के पास संचालित किया जा रहा था, जहां घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडरों की अवैध रिफिलिंग कर उन्हें ऊंचे दामों पर बेचा जा रहा था। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से भारी मात्रा में अवैध सामग्री जब्त की गई है। ? छापेमारी की कार्रवाई पुलिस को 19 अप्रैल 2025 को टेलीफोन के माध्यम से एक मुखबिर से सूचना मिली थी…

Read More

पूर्ववर्ती सरकार में दर्ज नहीं होते थे अपराध- अरुण साव खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था को लेकर कांग्रेस कल प्रदर्शन करने जा रही है। सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस के दिग्गज नेता CM हाउस का घेराव करेंगे। इसे लेकर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है।डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को जनता ने बार-बार नकारा है। कांग्रेस लोकसभा-विधानसभा में पराजित हुई है। सरकार के एक साल के कामों पर पंचायत और निकाय चुनाव में मुहर लगाया है। जहां तक कानून व्यवस्था की बात है, तो पिछले 5 साल में अपराध…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। 2006 में अपोलो अस्पताल, बिलासपुर में इलाज के दौरान छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष पं. राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। 19 वर्षों बाद इस केस में नया मोड़ आया है, जब फर्जी कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. नरेंद्र विक्रमादित्य यादव उर्फ नरेंद्र जान केम के खिलाफ सरकंडा थाना में धारा 420, 465, 466, 468, 471, 304 और 34 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। ❖ क्या है पूरा मामला? 20 अगस्त 2006 को पंडित राजेंद्र शुक्ल को दिल की परेशानी के चलते अपोलो अस्पताल में…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने राजनांदगांव स्थित संस्कार सिटी इंटरनेशनल स्कूल के भव्य वार्षिकोत्सव समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियों में न केवल उनकी प्रतिभा, बल्कि उनके भीतर गहराई से रचे-बसे संस्कारों की झलक भी प्रस्तुत की। बृजमोहन ने कहा, यह कार्यक्रम हमें याद दिलाता है कि विद्यालय केवल ज्ञान का केंद्र नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण की कार्यशाला भी है। विद्यालय परिवार, शिक्षकों, अभिभावकों और बच्चों को हार्दिक बधाई, जो निरंतर इस मूल मंत्र को साकार करने में जुटे हैं। “जहाँ ज्ञान हो और संस्कार हों, वहीं से राष्ट्र निर्माण की…

Read More

मोक्ष की नगरी काशी, जहां मृत्यु भी उत्सव मानी जाती है, वहां एक ऐसा रहस्यमय स्थल है जिसे पिशाच मोचन कुंड कहा जाता है। यह कोई साधारण जलकुंड नहीं, बल्कि आत्माओं के उद्धार का केंद्र है। कहा जाता है कि जो आत्माएं अकाल मृत्यु का शिकार होती है या जो अधूरी इच्छाओं के साथ इस संसार से जाती हैं, वे भटकती रहती हैं।“नैनं छिन्दन्ति शस्त्राणि।..” गीता में श्रीकृष्ण बताते हैं कि आत्मा अजर है, अमर है। लेकिन अकाल मृत्यु होने वाले इंसान की आत्मा सालों भटकती रहती है। बाबा श्री काशी विश्वनाथ के त्रिशूल पर टिकी नगरी में भटकती आत्मा…

Read More

नई दिल्ली। गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हरा दिया है। अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में दिल्ली ने पहले खेलते हुए 203 रन बनाए थे। इसके जवाब में गुजरात ने 20वें ओवर में 7 विकेट शेष रहते इस मैच को जीत लिया है। यह पहली बार है जब दिल्ली IPL के किसी मैच में 200 से ज्यादा रन बनाने के बाद टारगेट को डिफेंड नहीं कर पाई है।गुजरात टाइटंस को अपने होमग्राउंड पर 204 रनों का विशाल लक्ष्य मिला था। इसके जवाब में गुजरात की शुरुआत अच्छी नहीं रही क्योंकि कप्तान…

Read More

नई दिल्ली। सनी देओल की जाट की बॉक्स ऑफिस पर जो स्पीड है उसे देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि मेकर्स ने फिल्म के दूसरे पार्ट यानी जाट 2 की जो अनाउंसमेंट की है वो एक बेहतरीन फैसला हो सकता है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर आज 10 दिन पूरे हो चुके हैं और फिल्म हर दिन रिकॉर्ड्स बना रही है या फिर तोड़ रही है।अक्षय कुमार की केसरी चैप्टर 2 भी 18 अप्रैल को रिलीज हो चुकी है और अच्छा कलेक्शन कर रही है। लेकिन जाट को केसरी 2 से कोई नुकसान होता नहीं दिख रहा है। फिल्म…

Read More

नई दिल्ली। हमारे रसोई में कुछ ऐसे मसाले पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। यह मसाले हमें बीमार होने से बचाते हैं। वहीं, कभी अगर बीमार पड़ते हैं तो देसी नुस्खे में इनका उपयोग करने से हजारों रुपए बचते हैं। ऐसा ही एक मसाले का नाम है काली मिर्च, इसे मसाले की रानी भी कहा जाता है। मुख्य रूप से इसका उपयोग खाने का टेस्ट बढ़ाने के लिए किया जाता है। रसोई के अलावा आयुर्वेद में काली मिर्च का उपयोग औषधि उपयोग किया जाता है।आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. बजरंग लाल देवत ने बताया कि काली मिर्च…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में तापमान बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कुछ क्षेत्रों में तेज हवा चलने और हल्की बारिश देखने को मिल रही है। आज भी मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और गरज चमक के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। वहीं अन्य क्षेत्रों में बादल गरजने के साथ अंधड़ चलने और व्रजपात के आसार है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण यह मौसम गतिविधि होना बताया जा रहा है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर पकिस्तान और उसके आसपास एक पश्चिमी…

Read More