खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में तापमान बढ़ने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कुछ क्षेत्रों में तेज हवा चलने और हल्की बारिश देखने को मिल रही है। आज भी मौसम विभाग ने प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश और गरज चमक के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना जताई गई है। वहीं अन्य क्षेत्रों में बादल गरजने के साथ अंधड़ चलने और व्रजपात के आसार है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण यह मौसम गतिविधि होना बताया जा रहा है।
मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर पकिस्तान और उसके आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ स्थित है। जिसके कारण बंगाल की खाड़ी से प्रदेश में भारी मात्रा में नमी का आगमन हो रहा है। इसके चलते आज प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है।
मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3°C की वृद्धि की संभावना जताई है। साथ ही अगले 3 दिनों में छत्तीसगढ़ में मेघ गर्जन साथ बिजली गिरने की गतिविधि जारी रहने की आशंका है।
पिछले 24 घंटों में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हुई। प्रदेश में सबसे गर्म रायपुर रहा, यहां 41.2°C दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.0°C अंबिकापुर और जगदलपुर में दर्ज किया गया है।
रायपुर शहर में आज मौसम का हाल
20 अप्रैल को आकाश मुख्यतः साफ रहने और दोपहर या शाम को आंशिक मेघमय रहने की संभावना है। अधिकतम 42°C और न्यूनतम तापमान 27°C के आसपास रहने की संभावना है।
Trending
- ब्लड कैंसर से जूझ रही 3 वर्षीय काव्या पटेल के उपचार के लिए CM साय की संवेदनशील पहल: ₹1 लाख की सहायता, PICU में वेंटिलेटर सपोर्ट और 24 घंटे विशेष निगरानी
- खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 : मुंगेली जिले में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, अब तक 1,351 किसानों से 44,664 क्विंटल से अधिक धान उपार्जित
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख

