नई दिल्ली। हमारे रसोई में कुछ ऐसे मसाले पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। यह मसाले हमें बीमार होने से बचाते हैं। वहीं, कभी अगर बीमार पड़ते हैं तो देसी नुस्खे में इनका उपयोग करने से हजारों रुपए बचते हैं। ऐसा ही एक मसाले का नाम है काली मिर्च, इसे मसाले की रानी भी कहा जाता है। मुख्य रूप से इसका उपयोग खाने का टेस्ट बढ़ाने के लिए किया जाता है। रसोई के अलावा आयुर्वेद में काली मिर्च का उपयोग औषधि उपयोग किया जाता है।
आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. बजरंग लाल देवत ने बताया कि काली मिर्च का लगातार सेवन करने से जोड़ों के दर्द में आराम मिलता है। काली मिर्च के सेवन से शरीर में सूजन की परेशानी से भी आराम मिलता है। डॉक्टर ने बताया कि काली मिर्च को पिसकर छाछ में डालकर पीने सेयह गर्मी में ठंडक भी देता है और पाचन भी सुधरता है। इसके अलावा गर्मी के मौसम में थोड़ा सा काली मिर्च पाउडर नींबू पानी में मिलने कर पीने से पाचन तंत्र अच्छा होता है।
काली मिर्च के फायदे
आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. बजरंग लाल देवत ने बताया कि काली मिर्च पाचन एंजाइम्स को उत्तेजित करती है, जिससे खाना जल्दी और अच्छे से पचता है। इसके अलावा इसमें डिटॉक्सिफाइंग गुण होते हैं, जो शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो गर्मी में होने वाले इंफेक्शन से बचाव करते हैं। गर्मियों में हल्का और डाइजेस्टिव खाना खाने के साथ काली मिर्च लेने से मेटाबोलिज्म बढ़ता है।
गर्मियों में काम आएगा ये देसी नुस्खा
आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. बजरंग लाल देवत ने बताया कि पाचन के लिए 1 गिलास ठंडी छाछ, 1 चुटकी काली मिर्च पाउडर, सेंधा नमक या काला नमक स्वादानुसार, भुना जीरा पाउडर लें। इसके बाद सभी चीजों को मिलाकर दिन में एक बार पिएं। गर्मियों में यह नुस्खा ठंडक देती है और पाचन सुधारती है। सर्दी-खांसी के लिए 4-5 तुलसी के पत्ते, 2-3 काली मिर्च, 1 कप पानी, शहद लें। इसके बाद पानी में तुलसी और काली मिर्च डालकर उबालें। आधा रह जाए तो छान लें और गुनगुना करके शहद डालें। इससे हल्की खांसी या गला बैठना हो तो राहत मिलती है, गर्मियों में भी दिन में एक बार लिया जा सकता है।
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है। यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं। इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें। K.W.N.S. किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

