Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
Author: admin
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। आदिम जाति और अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा नवमी में प्रवेश के लिए रविवार 20 अप्रैल को चयन परीक्षा वर्ष 2025-26 का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के एक हजार से अधिक परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। इस बारे में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जीआर. शोरी ने बताया कि कलेक्टर हरिस एस के मार्गदर्शन में उक्त प्रवेश परीक्षा के लिए जिले के कुल 1306 परीक्षार्थियों ने पंजीयन करवाया था और रविवार को स्थानीय निर्मल विद्यालय परीक्षा केन्द्र पर आयोजित चयन परीक्षा में 1007 परीक्षार्थी शामिल हुए। इस दौरान उक्त परीक्षा केंद्र में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के बहुप्रतीक्षित कामानार से दरभा मार्ग विगत कई दशकाें तक पर्यावरण स्वीकृति के लिए अटकी पड़ी थी, जिसका निर्माण कार्य जल्द ही शुरू हाे जायेगा, उक्त जानकारी जगदलपुर विधायक किरण देव ने देते हुए बताया कि कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में होने के कारण वर्षो से इस मार्ग की स्वीकृति नहीं मिल पा रही थी। विधानसभा में इस मामले को उठाकर सरकार का ध्यान आकर्षण करवाया गया। इस विषय को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग से इस मार्ग के निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है। बस्तर के कांगेर घाटी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के कोटा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहाँ एक नवविवाहिता ने शादी के महज तीन दिन बाद आत्महत्या कर ली। 19 वर्षीय लक्ष्मी साहू, जिसकी हाल ही में 15 अप्रैल को शादी हुई थी, ने 17 अप्रैल की सुबह अपने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से न सिर्फ परिवार में मातम है बल्कि पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है। घटना का क्रम इस प्रकार है: शादी: 15 अप्रैल 2025 को जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम कोसा में अमाली (कोटा) निवासी लक्ष्मी की शादी हुई। विदाई: 16…
खबर वर्ल्ड न्यूज-हेमलता निषाद-दुर्ग। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के आह्वान पर मोर दुआर साय सरकार अभियान शुरू किया गया है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आवास प्लस 2.0 में पात्र हितग्राहियों को शामिल करना है। इस अभियान के तहत सर्वेक्षण कार्य आज पाटन ब्लाक के ग्राम सावनी में हुआ में जिसमें मुख्य रूप से पार्टी संगठन द्वारा अधिकृत पूर्व मंडल अध्यक्ष उत्तर मंडल पाटन लोकमनी चंद्राकर उपस्थित रहे। इस दौरान ग्राम के विभिन्न हितग्राहियों के घर जाकर सर्वे का कार्य किया गया साथ हितग्राहियों से चर्चा कर सर्वे में आवास हेतु नाम जोड़ा गया। चंद्राकर ने उपस्थित सरपंच एव पंच…
महर्षि दयानंद के जीवन-मूल्यों और विचारों को आत्मसात करने से शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक उन्नति का संकल्प होगा पूरा : राज्यपाल आचार्य देवव्रत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राज्यपाल आचार्य देवव्रत महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती पर धर्मरक्षा महायज्ञ में हुए शामिल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत आज राजधानी रायपुर के डीडीयू ऑडिटोरियम में महर्षि दयानंद सरस्वती जी की 200वीं जयंती और आर्य समाज के 150वें स्थापना वर्ष के शुभ अवसर पर आयोजित धर्मरक्षा महायज्ञ एवं वैदिक सनातन संस्कृति सम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने इस दौरान धर्मरक्षा यज्ञ में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में हाल ही में वक्फ कानून के विरोध में भड़की हिंसा ने राष्ट्रीय राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। इस घटना पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने तीखा बयान जारी किया है और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार को सीधे तौर पर कटघरे में खड़ा किया है। हिंसा की पृष्ठभूमि: 9 अप्रैल 2025 को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में वक्फ संपत्ति कानून के खिलाफ एक जनसभा के बाद हिंसा भड़क उठी। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह विरोध तब हिंसक हो गया जब…
खबर वर्ल्ड न्यूज़ – टेकेश्वर दुबे, कवर्धा।सुयश धरदीवान,उपवन मण्डलाधिकारी,पंडरिया के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में महेन्द्र कुमार जोशी, वन परिक्षेत्र अधिकारी, पंडरिया (पूर्व) एवं श्रीमति पल्लवी गंगबेर, परिक्षेत्र अधिकारी, पंडरिया (पश्चिम) के कुशल नेतृत्व में वन परिक्षेत्र पंडरिया (पूर्व) एवं (पश्चिम) के वन अमला की संयुक्त टीम गठित कर मुखबीर की सूचना पर सर्च वारन्ट क्रमांक 01 द्वारा पंडरिया नगर पालिका के क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 01 समरूपारा में भागीरथी सत्यम वल्द भगऊ सत्यम के निवास पर सर्च कर अवैध रूप से संग्रहित किये गये सागौन प्रजाति के 253 नग = 1.205 घ.मी. काष्ठ (कीमत रूपये 93,382.00) जप्त किया गया। …
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए रविवार को 20 आईपीएस अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है। यह तबादला राज्य में कानून-व्यवस्था को और सशक्त करने तथा नई रणनीतियों के तहत नेतृत्व परिवर्तन की दृष्टि से अहम माना जा रहा है। इससे पहले शनिवार को सरकार ने 38 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया था। तबादले की बड़ी बातें: कुल 20 आईपीएस अधिकारियों का तबादला। 9 जिलों में नए पुलिस अधीक्षक (SP) की नियुक्ति। वरिष्ठ अधिकारियों में पवन देव, अंकित गर्ग, ध्रुव गुप्ता, दीपक कुमार झा, विजय पांडे जैसे नाम प्रमुख। कुछ अफसरों को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। जिले के ग्राम जोबा में पानी की भीषण समस्या से लोग जूझ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जोबा गांव के 1700 लोग एक ही कुएं पर निर्भर हैं, इन दिनाें लगातार हाे रही बारिश से मिली राहत से कुएं का पानी 15 दिन और चल जायेगा। पानी की समस्या का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि रोज सुबह 6 बजे से ही जाेबा गांव की महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे पानी के बर्तन लेकर कुएं की तरफ निकल पड़ते हैं। लंबी दूरी तय करके कुएं का पानी लाना मजबूरी बन गया है,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर संभाग में पिछले दाे सप्ताह से हो रहे लगातार बारिश-ओलावृष्टि ने यहां के तेंदूपत्ता संग्रहण करने वाले ग्रामीणाें के माथे में चिंता की लकीर खींच दी है। दिन भर बदली और धूप के बाद शाम को होने वाले बारिश की वजह से तेंदूपत्ता के संग्रहण पर असर डाल सकता है। ऐसे में माना जा. रहा है कि इस वर्ष तय लक्ष्य से तेंदूपत्ता की खरीदी कम हो सकती है जिससे वन विभाग को मिला लक्ष्य पूरा होने में संदेह है। इस वर्ष राज्य सरकार 20 वर्ष बाद 25 अप्रैल से तेंदूपत्ता की खरीदी करने वाली…

