खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। आदिम जाति और अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा नवमी में प्रवेश के लिए रविवार 20 अप्रैल को चयन परीक्षा वर्ष 2025-26 का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के एक हजार से अधिक परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। इस बारे में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जीआर. शोरी ने बताया कि कलेक्टर हरिस एस के मार्गदर्शन में उक्त प्रवेश परीक्षा के लिए जिले के कुल 1306 परीक्षार्थियों ने पंजीयन करवाया था और रविवार को स्थानीय निर्मल विद्यालय परीक्षा केन्द्र पर आयोजित चयन परीक्षा में 1007 परीक्षार्थी शामिल हुए। इस दौरान उक्त परीक्षा केंद्र में राज्य स्तरीय प्रेक्षक अपर संचालक एआर. नवरंग सहित जिला स्तरीय प्रेक्षक अनुविभागीय अधिकारी राजस्व जगदलपुर भरत कौशिक द्वारा परीक्षा का निरीक्षण किया गया। साथ ही सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जीआर. शोरी, तहसीलदार जगदलपुर रूपेश मरकाम एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी जगदलपुर एमएस. भारद्वाज ने इस परीक्षा के आवश्यक व्यवस्था तथा सुचारू संचालन का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

