खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के बहुप्रतीक्षित कामानार से दरभा मार्ग विगत कई दशकाें तक पर्यावरण स्वीकृति के लिए अटकी पड़ी थी, जिसका निर्माण कार्य जल्द ही शुरू हाे जायेगा, उक्त जानकारी जगदलपुर विधायक किरण देव ने देते हुए बताया कि कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में होने के कारण वर्षो से इस मार्ग की स्वीकृति नहीं मिल पा रही थी। विधानसभा में इस मामले को उठाकर सरकार का ध्यान आकर्षण करवाया गया।
इस विषय को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग से इस मार्ग के निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान कर दी है। बस्तर के कांगेर घाटी की प्राकृतिक सुंदरता को करीब से निहारने एवं देखने के लिए देश-विदेश के पर्यटक यहां पहुंचते हैं। इसके पंहुच मार्ग सकरा एवं बदहाल होने के कारण जनमानस को परेशानी होती थी। साथ ही जगदलपुर से सुकमा और तेलंगाना पहुंच मार्ग होने के कारण हजारों की संख्या में आवागमन प्रतिदिन होता है, वहीं इसके बनने के बाद से लोगों को राहत मिलेगी इस मार्ग के निर्माण के लिए वन विभाग से सहमति मिल गई है, जल्द ही इस मार्ग का कार्य चौड़ीकरण के साथ किया जाएगा।
विधायक किरण देव ने कहा कि जनता की बहुप्रतीक्षित मांग के अनुरूप उनकी मूलभूत सुविधाओं को पूरा करना हमारा प्रथम दायित्व है। हमारी डबल इंजन की सरकार लगातार क्षेत्र में चौमुखी विकास कार्य कर रही है। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र होने के के कारण पर्यावरण स्वीकृति नहीं मिल रही थी। हमारे अथक प्रयास किए जाने पर इस मार्ग के निर्माण की स्वीकृति प्राप्त हुई है। 36 करोड़ की लागत से कामानार नाके से दरभा जाने वाले पहुंच मार्ग का निर्माण यथाशीघ्र आरंभ होगा।
Trending
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आबकारी नीति, फसल रकबा और मतदाता सूची के मुद्दों पर सरकार को घेरा
- पूल क्लब की आड़ में हेरोइन (चिट्टा) तस्करी का भंडाफोड़: 4 आरोपी गिरफ्तार, 3.69 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त
- प्रधानमंत्री आवास योजना से रामकुमार कश्यप के परिवार को मिला पक्का आशियाना
- सेवा सेतु पोर्टल से रवि कुमार साहू को 10 दिनों में मिला स्थायी जाति प्रमाण पत्र
- गम्हरिया धान खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं से अन्नदाता संतुष्ट, ₹3,100 प्रति क्विंटल दर और ₹13,839 आदान सहायता ने बढ़ाया भरोसा
- रायपुर में वाहन चालकों के लिए बड़ी राहत: लंबित ई-चालानों के निपटारे के लिए 12 दिसंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने निर्माणाधीन सड़कों और भवनों का किया निरीक्षण, कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
- महाराष्ट्र में बंधक जैसी परिस्थितियों से 40 श्रमिकों को मिली मुक्ति, छत्तीसगढ़ लौटे सकुशल

