खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। जिले के मोहन नगर पुलिस और एसीसीयू की टीम ने 12 लाख रुपए के हेरोइन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 150 ग्राम चिट्टा और 53 हजार रुपए नगद भी जब्त किया है।
दुर्ग एएसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दो लोग हेरोइन लेकर उसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस 18 अप्रैल को कृषि उपज मंडी सिकोला भाठा दुर्ग के पास पहुंची और निगरानी करने लगी। टीम ने देखा कि दो व्यक्ति चिट्टा हेरोइन बेच रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर जिला फिरोजपुर (पंजाब) निवासी गुरूदेव सिंग और वर्तमान में भिलाई के वैशाली नगर निवासी राजविन्दर सिंह उर्फ लड्डू को गिरफ्तार किया है।
लड्डू भी मूलतः ग्राम तालवंडी जिला अमृतसर पंजाब का रहने वाला है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि चिट्टा को पंजाब से लाकर उसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे। पुलिस ने गुरूदेव सिंह के कब्जे से एक काले रंग के बैग के अंदर एक प्लास्टिक के पन्नी में 150 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) जब्त की, जिसकी कीमत लगभग 12 लाख रुपए आंकी गई है।
Trending
- भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित: छत्तीसगढ़ के विधायक ललित चंद्राकर बने राष्ट्रीय महामंत्री
- किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी
- चक्रवात से प्रभावित किसानों को मिलेगी राहत, फसल क्षति का सर्वे करने खेतों तक पहुंचा प्रशासन
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के करोड़ों लोगों को गरीबी से मिली मुक्ति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- धान खरीदी 2026-27: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर शासन का फोकस, रकबा सुधार और खरीदी केंद्रों की व्यवस्थाओं में तेज़ी
- दिल्ली से लौटे मुख्यमंत्री साय: बोले- अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले से छत्तीसगढ़ की लोक कला को मिल रही वैश्विक पहचान
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

