खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। न्यायधानी में एक बुजुर्ग महिला को नशीला पानी पिलाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पूरा मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है. बावजी नगर की रहने वाली पीड़िता हेमलता भोंसले शुक्रवार की शाम करीब 6:30 बजे दवा लेने निकली थी, लेकिन रास्ते में तीन लोगों ने ऑटो में बैठाकर उन्हें घर छोड़ने का भरोसा दिलाया और लूट की वारदात को अंजाम दिया. पीड़िता के मुताबिक आरोपियों में एक नाबालिग लड़की, एक महिला और एक अधेड़ उम्र का पुरुष शामिल था. तीनों आरोपी बुजुर्ग महिला को इधर-उधर घुमाते रहे और फिर रास्ते में पीने के लिए पानी की बोतल दी।
जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था. पानी पीते ही पीड़िता बेहोश हो गई. इसके बाद आरोपियों ने महिला के हाथ में पहने सोने के कंगन और 6000 रुपये नगद लूट लिए. आरोपियों ने महिला को बेहोशी की हालत में यादव गार्डन के पास छोड़ दिया और फरार हो गए. रात करीब 10:30 बजे परिजन तलाश करते हुए महिला के पास पहुंचे और उसे घर लाए. इस दौरान पीड़िता के पास एक बैग भी मिला, जिसे आरोपियों ने वहीं छोड़ दिया था. उसमें नकली नोट जैसे कागजों के बंडल भरे थे. डरी-सहमी बुजुर्ग महिला ने इस पूरी घटना की शिकायत शनिवार को सिविल लाइन थाना में दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Trending
- उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस
- चिल्फी अंतर्राज्यीय चेकपोस्ट पर बड़ी कार्रवाई: बिहार के कैमूर से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान जब्त, मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
- जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन
- 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन
- चार जिलों में निर्माण कार्यों की पड़ताल, लोक निर्माण विभाग के सचिव ने मौके पर दिए सख्त निर्देश
- 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते स्टेट जीएसटी की सहायक आयुक्त अंचला गिरी गिरफ्तार, ACB की बड़ी कार्रवाई
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दीपावली मिलन समारोह में लोरमी के परिवारजनों के साथ त्यौहार की खुशियां साझा की, दी शुभकामनाएं
- भारत मंडपम में छत्तीसगढ़ की समृद्ध कला, संस्कृति और शिल्प परंपराओं की बिखरी अनुपम छटा

