Author: admin

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में काम कर रहे करीब 50 से 60 गार्ड को नौकरी से निकाल दिया गया है। नाैकरी से निकाले गये सभी गार्ड का आरोप है कि नई कंपनी बीआईएस ने इन्हें ड्यूटी पर आने से मना कर दिया है, इनकी जगह नए लोगों की भर्ती की जा रही है। निकाले गये सभी गार्ड का कहना है कि अब हम फिर से बेरोजगार हो गए हैं। उनका कहना है कि लंबे समय से काम कर रहे थे, इसलिए पहली प्राथमिकता हमें मिलनी चाहिए। उन्हाेने कहा कि हमारे पास कौशल विकास का…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय के चेमबर भवन में विश्व फार्मसिस्ट डे के उपलक्ष्य में आज शुक्रवार काे दवा विक्रेता संघ एवं बोधनी देवी कॉलेज ऑफ फॉर्मेसी के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय बासक, डॉ श्रेयांश वर्धन जैन की माैजूदगी में जिले के दवा व्यवसायियो का सम्मान किया गया। संघ के अध्यक्ष प्रशांत सरडे ने बताया कि फार्मसिस्ट की पूरे फार्मा जगत में एक अहम भूमिका है, हम फार्मा इंडस्ट्री की बात करे, मार्केटिंग की बात करे, व्यवसाय की बात करे, शासकीय या अर्ध शासकीय संस्था हो, फार्मसिस्ट स्वस्थ…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत नक्सलियों की उपस्थिति की आ-सूचना पर थाना भेज्जी से जिला बल, 219 वाहिनी सीआरपीएफ एवं 207 कोबरा वाहिनी की संयुक्त पार्टी नक्सली विरोधी अभियान हेतु ग्राम भण्डारपदर, नागाराम, चिन्तागुफा व आस-पास क्षेत्र की ओर रवाना हुए थे। अभियान के दौरान ग्राम भण्डारपदर जंगल के पास थाना भेज्जी के अपराध क्रमांक 03/2024 धारा 147, 148, 149, 302, 396, 120 बी, भादवि. 25, आर्म्स एक्ट के फरार नक्सली आरोपी मुचाकी हुंगा पिता मुचाकी हिडमा (भण्डारपदर आरपीसी, पंचायत कमेटी सदस्य) निवासी पटेलपारा भण्डारपदर थाना भेज्जी को घेराबंदी कर पकड़ा…

Read More

  रायपुर l मैं साल 1990 में नया-नया विधायक बना, तब साधु की तरह दिखने वाले लंबी कद काठी का एक व्यक्ति मेरे पास आवेदन लेकर आया। वे मेरे जन्म यानी साल से राजस्व के एक मामले को लेकर राजस्व कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे। उन्हें अपने मामले की सारी जानकारियां याद थी और कागज पलटने तक की जरूरत नहीं पड़ती थी। मैं उन्हें अपनी गाड़ी से एसडीएम कार्यालय लेकर गया और मामले का निराकरण कराया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज निवास कार्यालय में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान यह प्रसंग सुनाया और कहा कि हमें…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बास्केटबॉल संघ ने विस अध्यक्ष रमन सिंह से मुलाकात की। X पोस्ट में रमन सिंह ने लिखा, छत्तीसगढ़ प्रदेश बास्केटबॉल संघ की नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष पीताम्बर गुप्ता, चेयरमैन अमर परवानी, महासचिव सुमित उपाध्याय और संरक्षक अनिल पुस्दकर के साथ बास्केटबॉल संघ के साथियों से निवास कार्यालय में आत्मीय मुलाकात हुई। मुझे विश्वास है कि यह नई कार्यकारिणी प्रदेश के युवा खिलाडियों को बास्केटबॉल के प्रति जागरूक और प्रोत्साहित करेगी।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। टीएस सिंहदेव छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा में शामिल हुए। X पर उन्होंने लिखा, आज गुरु घासीराम जी की जन्मभूमि, गिरोधपुरी धाम से छत्तीसगढ़ कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘न्याय यात्रा’ में सम्मिलित हुआ जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्यारे स्वागत ने भावविभोर कर दिया। यह यात्रा प्रदेश में व्याप्त प्रशासनिक कुव्यवस्था, कानून-व्यवस्था की दयनीय स्थिति, और बढ़ते अपराधों के खिलाफ जन-जागरूकता फैलाने और न्याय की पुनर्स्थापना के लिए आयोजित की जा रही है। ‘न्याय यात्रा’ का मुख्य उद्देश्य प्रदेश की भाजपा सरकार की विफलताओं को उजागर करना है। अपराधों में बेतहाशा वृद्धि हुई है और हत्या, लूट, डकैती और बलात्कार जैसी…

Read More

मुख्यमंत्री ने की राजस्व विभाग के कार्यों की गहन समीक्षा लंबे समय तक एक ही स्थान पर न रहें पटवारी, नियमित अंतराल पर हो स्थानांतरण खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। साल 1990 में नया-नया विधायक बना, तब साधु की तरह दिखने वाले लंबी कद काठी का एक व्यक्ति मेरे पास आवेदन लेकर आया। वे मेरे जन्म यानी साल 1964 से राजस्व के एक मामले को लेकर राजस्व कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे। उन्हें अपने मामले की सारी जानकारियां याद थी और कागज पलटने तक की जरूरत नहीं पड़ती थी। मैं उन्हें अपनी गाड़ी से एसडीएम कार्यालय लेकर गया और मामले का…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस की न्याय पदयात्रा की आज बलौदाबाजार से शुरुआत हुई। पदयात्रा पर भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने तंज कसते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता के साथ अन्याय किया है, उसके लिए पछतावा होना चाहिए। इस यात्रा में उन्हें अन्याय का हिसाब देना चाहिए। भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में एससी वर्ग के छात्रों को नग्न प्रदर्शन करना पड़ा, पीएससी के घोटाले में पूरी सरकार इंवॉल्व थी। लोग भूले नहीं है कि किस तरह से गरीबों को आवास से वांछित रखा गया, क्योंकि उनके चेहरे नहीं चमक रहे थे। पिछली सरकार…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक एक जून 2024 से अब तक राज्य में 1155.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून 2024 से आज 27 सितम्बर सवेरे तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार बीजापुर जिले में सर्वाधिक 2376.3 मिमी और बेमेतरा जिले में सबसे कम 602.0 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा जिले में 625.4 मिमी, सूरजपुर…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव प्रदेश के डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वर मंदिर परिसर में बिकने वाले इलायची दाने को लेकर एक नया बवाल खडा़ हो गया है। यहां श्री प्रसाद नाम से मिलने वाला इलायची दाना क्षेत्र के ही एक मुर्गी फार्म में बनाए जाने का मामला सामने आया है। इसके बाद इसकी शुद्धता और गुणवत्ता को लेकर खाद्य विभाग में शिकायत हुई और विभाग ने बुधवार को छापे मार कार्रवाई करते हुए इसकी गुणवत्ता जचने के लिए सैंपल रायपुर भेजा है।बताया जा रहा है कि डोंगरगढ़ क्षेत्र के ग्राम राका के एक पोल्ट्री फार्म में बनने वाले इस इलायची दाने की…

Read More