खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कांग्रेस की न्याय पदयात्रा की आज बलौदाबाजार से शुरुआत हुई। पदयात्रा पर भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने तंज कसते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता के साथ अन्याय किया है, उसके लिए पछतावा होना चाहिए। इस यात्रा में उन्हें अन्याय का हिसाब देना चाहिए।
भाजपा प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में एससी वर्ग के छात्रों को नग्न प्रदर्शन करना पड़ा, पीएससी के घोटाले में पूरी सरकार इंवॉल्व थी। लोग भूले नहीं है कि किस तरह से गरीबों को आवास से वांछित रखा गया, क्योंकि उनके चेहरे नहीं चमक रहे थे। पिछली सरकार शराब घोटाले में संलिप्त रही।
उन्होंने कहा कि भगवान के नाम पर महादेव सट्टा एप बनाया, जिसमें तत्कालीन सरकार के मुखिया इंवॉल्व थे। पूरे छत्तीसगढ़ को करप्शन का बाजार बना रखा था। इसके अलावा वहीं झारखंड मुख्यमंत्री के करीबी पर दर्ज एफ़आईआर पर उन्होंने कहा कि गुरुजी शिष्य को समझाने गए थे। अब गुरुजी जेल के रास्ते में है, तो शिष्य भी जेल के रास्ते में जाएंगे।
Trending
- अगहन का पहला गुरुवार: धन-धान्य और वैभव के लिए मां लक्ष्मी की विशेष पूजा शुरू, इस माह पड़ेंगे कुल 4 गुरुवार
- क्राइस्टचर्च टेस्ट से पहले बड़ा उलटफेर: सिराज का पत्ता कटना लगभग तय, 26 वर्षीय गुरनूर बराड़ कर सकते हैं डेब्यू
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 1000 करोड़ के बेहद करीब पहुंची ‘रामायण’, जानिए ‘ओम’ और ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ का गुरुवार सुबह 11 बजे तक का हाल
- पाचन, ऊर्जा और हृदय स्वास्थ्य के लिए सीताफल (शरीफा) कितना फायदेमंद? जानें विशेषज्ञ की राय
- छत्तीसगढ़ में ठंड के बीच फिर एक्टिव होगा मौसमी सिस्टम: दिसंबर के अंतिम सप्ताह में चक्रवात का असर, जानें संभागवार तापमान के आंकड़े
- कोयला लेवी घोटाला: कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को हाईकोर्ट से बड़ा झटका, नियमित जमानत याचिका खारिज
- ठगी और ब्लैकमेलिंग कांड: दीपक व बरखा टंडन को 28 नवंबर तक न्यायिक रिमांड, पुलिस ने जब्त किए लग्जरी वाहन और अहम दस्तावेज
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुनेंगे आम जनता की समस्याएं…

